8 अक्टूबर के बाद कोसली में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी:जगदीश यादव

कोसली ओर पाल्हावास में जगदीश यादव के कार्यालय का उदघाटन


रणघोष अपडेट. कोसली

कोसली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ओर पूर्व मंत्री जगदीश यादव ने कहा की  हरियाणा में कांग्रेस प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है ओर क्षेत्र की जनता के सहयोग ओर आशीर्वाद से कोसली से विधायक भी कांग्रेस पार्टी का होगा। उसके बाद फिर 8 अक्टूबर के बाद कोसली क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी। गांव कोसली ओर पाल्हावास में कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय के उद्धघाटन के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षो से कोसली में विकास का पहिया रुक गया ओर यहां समस्याओ का अम्बार लग गया ओर सभी मुलभुत समस्याएं खत्म हो गई। जगदीश यादव ने कहा कि आपके सहयोग ओर आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कोसली में विकास कार्यों की बयार चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान हो गई ओर जनता ने फिर कांग्रेस सरकार बनाने का पक्का मन बना लिया। इस अवसर पर सीए हिम्मत सिंह,पूर्व चेयरमैन कैलाशो बाई, दीवान सिंह चौहान, श्याम चेयरमैन, किरणपाल, ओमप्रकाश भारद्वाज, ओमप्रकाश डाबला,सरिता शेखावत,सुरेंद्र चेयरमैन, जवान सिंह बीईई राधेश्याम गोमला, सरपंच गजराज सिंह, रामफल ओलांत,राकेश लाम्बा एडवोकेट, विजय पुनिया सहित अनेक गाँवो के पंच सरपंच मौजूद थे।