Arjun Rao : कांग्रेसी नेता अर्जुन राव का निधन, बैंकॉक में आया था हार्ट अटैक

आज रेवाड़ी पहुंचेगा शव, रामपुरा हाउस की बड़ी क्षति


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

   पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह के पोते, राव अजीत सिंह के बड़े बेटे कांग्रेसी नेता 44 साल के अर्जुन राव का बैंकॉक में हार्ट अटैक आ जाने से निधन हो गया। उनके निधन की आधिकारिक रिपोर्ट अभी आनी है। अर्जुन राव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के भतीजे है। इस परिवार की राजनीति रामपुरा हाउस के नाम से अपनी अलग पहचान रखती है।

 अर्जुन राव की मृत्यु की खबर गुरुवार दोपहर बाद  सोशल मीडिया पर फैलती रही। पहले लगा कि अफवाह फैलाई गई बाद में अलग अलग संपर्कों से पुष्टि होती चली गईं। अर्जुन ने कुछ दिन पहले 15 अक्टूबर को अटेली विधानसभा सीट पर अपनी दुबारा दावेदारी पेश करते हुए पिता राव अजीत सिंह के हाथों से चुनाव कार्यालय का उदघाटन करवाया था। अपनी बेबाक टिप्पणी एवं साफगोई की वजह से अर्जुन राव राजनीति सुर्खियों में रहे हैं। उनके इस निधन से रामपुरा हाउस को विशेषतौर पारिवारिक तौर पर बड़ी क्षति पहुंची है। राव अजीत सिंह अस्वस्थ्य होने वजह से उन्होंने राजनीति की बागडौर अर्जुन राव को दी हुई थी। 2019 का विधानसभा चुनाव भी कांग्रेस की टिकट पर अटेली से लड़ा था। इस बार भी यह परिवार चुनाव को लेकर पहले से ही अपनी तैयारी में जुट गया था। बताया जा रहा है कि अर्जुन राव कार्यालय का उदघाटन करने के बाद 16 अक्टूबर को बैंकाक चले गए थे। वहां दिल का दौरा पड़ने से उनके निधन की खबर से हर कोई हैरान है। 20 अक्टूबर सुबह तक उनका शरीर रेवाड़ी पहुंचने की संभावना है।

One thought on “Arjun Rao : कांग्रेसी नेता अर्जुन राव का निधन, बैंकॉक में आया था हार्ट अटैक

  1. Wow, fantastic blog format! How lengthy have you ever been blogging for?

    you make running a blog look easy. The whole glance of your web site is magnificent, let
    alone the content! You can see similar here najlepszy sklep

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *