रणघोष अपडेट. नारनौल
कांग्रेस की टिकट की मांग कर रहे अशोक यादव मांदी ने कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह को अपना समर्थन देते हुए कहा कि टिकट की मांग करना हर व्यक्ति को अधिकार है लेकिन टिकट सिर्फ एक व्यक्ति को ही मिलती है । पार्टी के फैसले के अनुसार टिकट राव नरेंद्र सिंह को मिली व हम लोग अब हमारे प्रत्याशी के साथ एकजुटता से पार्टी को यहां से जिताने का काम करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी राव नरेंद्र सिंह ने अशोक यादव व उनकी पूरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी टीम के साथ सहयोग व समर्थन दिया है उसके लिए वो सदैव उनका आभारी रहेंगे। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अब हरियाणा में भाजपा सरकार कुछ दिनों की मेहमान है , जनता ने सत्ता परिवर्तन पूरी तरह बना लिया है । 10 वर्षों से लगातार प्रदेश के हर वर्ग को परेशान करने वाली सरकार ने एक बार फिर जनता के साथ विश्वासघात करने की साजिश रची है । निर्दलीय या किसी अन्य वोट काटू पार्टी के प्रत्याशी को दिया हुआ वोट भाजपा के खाते में जायेगा , इसलिए किसी के बातों में आकर भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मौका नही चूकना है। भाजपा की कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है इसलिए स्वभाविक है भाजपा द्वारा की गई घोषणाओं पर जनता विश्वास नही करेगी , क्योंकि जनता , भाजपा द्वारा 15 लाख हर खाते में , 2 करोड़ रोजगार प्रति वर्ष , किसान की आमदनी दोगुनी जैसे जुमले से भली भांति वाकिफ है। इस मौके पर मुंडावर से विधायक ललित यादव ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया। उन्होंने कहा कि इस बार आपका एक वोट सिर्फ विधायक नही बल्कि प्रदेश की सरकार में आपकी भागीदारी सुनिश्चित करेगा ।