बड़ी खबर : अटेली से राव इंद्रजीत ने अपनी राजनीति तस्वीर साफ की, भाजपा में अब लंबी पारी नही

जो लोग हवा के बल टिकट लेकर आएंगे, उनका समर्थन इंद्रजीत नहीं कर पाएंगा


ऐसे लोगों को सोच समझ कर वोट देनाराव इंद्रजीत सिंह


 मेरे कहने से टिकट मिला या ना मिले, आप अपनी वोट ठोक बजा कर डालना, अगला चुनाव अपने दम पर लड़ेंगे
आरती राव ने कहा विधानसभा चुनाव के लिए उसके मन में सीटों में पहले नंबर पर अटेली


रणघोष अपडेट. अटेली से मनोज बुलाण  

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की अटेली में शनिवार समर्थन का अभिनंदन धन्यवाद सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद धर्मबीर, विधायक सीताराम यादव, आरती राव समेत राव के समर्थक सभा के संयोजक हैफेड के प्रशासक छोटेलाल चेयरमैन,नपा के पूर्व चेयरमैन विकास यादव, बाछौद पैक्स चेयरमैन दिनेश जेलदार, विक्रम सरपंच, सतबीर सरपंच विशेष रूप से मौजूद रहे। सभा में आरती राव ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव के लिए उसके मन में दो सीटे है जिसमें अटेली पहले नंबर पर है।

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लोकसभा के चुनावों में उल्टी हवा चल रही थी तो महेंद्रगढ़ जिले के लोगों ने हवा का रूख बदला, चौ. धर्मबीर भिवानी क्षेत्र से हार कर आया लेकिन महेंद्रगढ़ जिले के लोगों ने उसकी बात को माना। उसके बाद के नेताओं सांसदों को मंत्रीमंडल में कैबिनेट का दर्जा दिया गया। नयेनये लोगों की जेब में पैसे आने पर विधानसभा के लिए तैयारी कर रहे है। पंचकुला में पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विधानसभा के चुनाव लडऩे का फैसला कर चुके है, लेकिन वह  भी टिकट बांटने वाली कमेटी का सदस्य है, इसलिए उन्हीं, युवा नेताओं समर्थन करेंगे जो लोगों के लिए कार्य करने वाले है। अब समय गया है कि पुरानी पीढ़ी को लांग कर नयी पौध लगाने की आवश्यकता है। देश में युवाओं की संख्या 60 प्रतिशत है इसलिए युवाओं को टिकट में उसकी तरफ से तवज्जों दिया जाएगा। लोकसभा के छठे चरण में भाजपा की कमजोरी दिखने लग रही  थी लेकिन अहीरवाल की जनता ने उसकी बात को माना। वह पिछले दिनो हांसी, हिसार जाने पर वहा के लोगों ने कहा कि आप बड़े नेता होने के बावजूद आपके कद के अनुसार मंत्री मंडल में उचित स्थान नहीं मिला। उसे अफसोस नहीं है कि प्रधानमंत्री ने उसे तवज्जों मंत्रीमंडल में तवज्जों दी या नहीं लेकिन अहीरवाल की जनता ने उसकी बात को माना। उन्होंने फिर से दोहराया कि हरियाणा में जो भी सरकार बनेगी उसका रास्ता दक्षिणी हरियाणा से हो कर जाना पड़ेगा। 16 जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ में भाजपा को पनपाने के लिए रहे है लेकिन यह तो बताना सभा में भारतीय जनता पार्टी के कितने कार्यकर्ता पदाधिकारी हैं, जरा हाथ खड़ा करके बताएं, इस सभा में केवल उसके समर्थकों ने गांवगांव जा कर लोगों का आमंत्रण दिया। सभा में सांसद धर्मबीर ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह ईमानदार व्यक्तिव के धनी है। राव साहब के परिवार ने देश समाज के लिए कार्य किया है, लोग रानजीति में पैसा कमाने के लिए रहे है लेकिन राव सहाब ने इलाके की जनता के लिए कार्य किये है।विधायक सीताराम यादव ने कहा कि राव सहाब दक्षिणी हरियाणा के मजबूत नेता है। इस मौके पर आरती राव ने कहा कि विधानसभा के चुनाव के लिए कार्यकर्ता कमर कस ले। वह दो स्थानों से विधानसभा के चुनाव लडऩे के लिए मन बना रही है जिसमें अटेली पहले नंबर पर है। इस मौके पर पटोदी की पूर्व विधायक बिमला देवी, सुजापुर के सरपंच सतबीर सरपंच, धर्मेंद्र सरपंच, युवा नेता जगमोहन राता, रोशनलाल, थानेदार सतीश, अशोक नावदी, बाबूलाल सरपंच, यतेद्र राव, ब्रिजेश यादव, प्रदीप अडिय़ा, शमशेर सरपंच, विकास सरपंच, संदीप एडवोकेट, ठेकेदार जयसिंह, पहलवान सोमवीर, कर्मबीर पहलवान, संजय मेहरा, मनोज मास्टर, रेखा भाड़ावास, डॉ. अरविंद यादव, धर्मपाल एसडीएम, कृष्णा यादव, राकेश भीलवाड़ा, विद्यानंद लांबा  सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। रैली को सफल बनाने में चेयरमैन विकास यादव विक्रम सरपंच  की विशेष भूमिका रही।