जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। रविवार देर रात तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया है। इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर भाजपा के भी कई सीनियर नेता मौजूद थे। भाजपा की इस लिस्ट में तीनों चरणों में आने वाली सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होना है, जिसका पहला राउंड 18 सितंबर को होगा। इसके बाद दूसरे चरण की वोटिंग 23 सितंबर और फिर तीसरे राउंड की 1 अक्टूबर को होगी। भाजपा की इस सूची में पूर्व डिप्टी सीएम निर्मल सिंह को मौका नहीं मिला है। माना जा रहा है कि उन्हें शायद अगली सूची में जगह दी जाएगी।

भाजपा की लिस्ट में प्रमुख नामों में राजपोरा से अर्शिद भट हैं। वहीं शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी को मौका मिला है। अनंतनाग सीट से एडवोकेट सैयद वजाहत को टिकट मिला है। किश्तवाड़ सीट से शगुन परिहार को मौका दिया गा है। डोडा विधानसभा से गजय सिंह राणा भाजपा के कैंडिडेट होंगे। पंपोर विधानसभा से सैयद शौकत गयूर अंद्राबी को भाजपा से टिकट मिला है। बिजबेहरा सीट से सोफी युसूफ भाजपा के कैंडिडेट होंगे। इस सीट से महबूबा मुफ्ती चुनाव लड़ती रही हैं। इस बार पीडीपी से उनकी बेटी को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। भाजपा की इस पहली लिस्ट में तेजतर्रार नेता रविंद्र रैना का नाम भी शामिल नहीं है। माना जा रहा है कि उनके नाम का ऐलान भी बाद में ही होगा। वह भी रविवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग में मौजूद थे।

आइए देखते हैं, किस सीट से कौन है उम्मीदवार…

 

क्रमांक सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
1. पाम्पोर इंजी. सैयद शौकत गयूर अंद्राबी
2. राजपोरा अर्शीद भट
3. शोपियां जावेद अहमद कादरी
4. अनंतनाग पश्चिम मोहम्मद रफीक वानी
5. अनंतनाग सैयद वजाहत
6. श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा सोफी युसूफ
7. अनंतनाग पूर्व वीर सराफ
8. इन्दरवल तारिक कीन
9. किश्तवाड़ शगुन परिहार (महिला)
10. पाडेर-नागसेनी सुनील शर्मा
11. भदरवाह दलीप सिंह परिहार
12. डोडा गजय सिंह राणा
13. डोडा पश्चिम शक्तिराज परिहार
14. रामबन राकेश ठाकुर
15. बनिहाल सलीम भट्ट
16. हब्बाकदल अशोक भट्ट
17. गुलाबगढ़ (एसटी आरक्षित) मोहम्मद अकरम चौधरी
18. रियासी कुलदीप राज दुबे
19. श्रीमाता वैष्णो देवी रोहित दुबे
20. कालाकोट-सुंदरबनी ठाकुर रणधीर सिंह
21. बुधल (एसटी आरक्षित) चौधरी जुल्फिकार अली
22. थन्नामंडी (एसटी आरक्षित) मोहम्मद इकबाल मलिक
23. सुरनकोट (एसटी आरक्षित) सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी
24. पुंछ हवेली चौधरी अब्दुल गनी
25. मेंढर मुर्तजा खान
26. ऊधमपुर पश्चिम पवन गुप्ता
27. चिनानी बलवंत सिंह मनकोटिया
28. रामनगर (एससी आरक्षित) सुनील भारद्वाज
29. बनी जीवनलाल
30. बिलावर सतीश शर्मा
31. बसोहली दर्शन सिंह
32. जसरोटा राजीव जसरोटिया
33. हीरानगर विजय कुमार शर्मा
34. रामगढ़ (एससी आरक्षित) डॉ. देविंदर कुमार मणियाल
35. सांबा सुरजीत सिंह सलाथिया
36. विजयपुर चंद्रप्रकाश गंगा
37. सुचेतगढ़ (एससी आरक्षित) धारू राम भगत
38. आरएस पुरा-जम्मू साउथ नरिंदर सिंह रैना
39. जम्मू पूर्व युद्धवीर सेठी
40. नगरोटा देविंदर सिंह राणा
41. जम्मू-पश्चिम अरविंद गुप्ता
42. जम्मू उत्तर शाम लाल शर्मा
43. अखनूर (एससी आरक्षित) मोहन लाल भगत
44. छंब राजीव शर्मा