राजस्थान में भाजपा के मुस्लिम नेता यासीन खान की बेरहमी से हत्या, बीच सड़क हथौड़े से कूच डाला

राजस्थान के अलवर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुस्लिम नेता की हत्या कर दी गई है। भाजपा नेता यासीन खान पर गुरुवार शाम जयपुर जाते समय बदमाशों ने लाठी डंडों और हथौड़े से घातक हमला किया। इलाज के दौरान जयपुर में उनकी मौत हो गई। हमले के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल भेजा पर मलिक को बचाया नहीं जा सका।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने ओवरटेक करके बीजेपी नेता की गाड़ी को रोका था। मौत से पहले बीजेपी नेता यासीन ने पुलिस को बताया कि वो अलवर से जयपुर के लिए निकले थे। नारायणपुर के विजयपुरा गांव के पास गाड़ियां आगे पीछे लगाकर एक दर्जन बदमाशों ने उस पर लाठी , डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने पैर पर हथौड़े से वार किया। घायल अवस्था में नेता ने बताया कि ब्लैक कलर की थार और स्कॉर्पियो से  बदमाश आए थे। मामले की सूचना लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी कराई गई।