रेवाड़ी को 35 साल तक निचोड़ता रहा कर एक परिवार गुरुग्राम में राजा की तरह रहता है
रणघोष अपडेट. रेवाड़ी
दक्षिण हरियाणा की सबसे हॉट सीट पर अब मुकाबला कड़ा होता जा रहा है। भाजपा ने अब सीधे तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी और पिछले 35 सालों से इस सीट पर राज करते आ रहे कप्तान परिवार पर सीधा हमला बोल दिया है।
भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण यादव एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने रेवाड़ी की रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा की 2014-2019 के कार्यकाल को छोड़ दिया जाए तो रेवाड़ी जिला बनने से लेकर आज तक इस सीट पर एक ही परिवार ने राज किया है। इस परिवार से कप्तान अजय सिंह यादव छह बार और उनके बेटा चिरंजीव राव एक बार विधायक बन चुके हैं। इस परिवार की कांग्रेस सरकार में बराबर की भागेदारी रही। महत्वपूर्ण पदों पर रहे। जनता अब इनसे हिसाब मांग रही है। जब से रेवाड़ी जिला बना है ओर आज तक इस परिवार ने शहर ओर गांवों में ऐसा कौनसा विकास का कार्य किया है जिस पर ये गर्व महसूस करते हो। इतना जरूर है की इस परिवार ने अपना विकास जमकर किया है। इसकी छोटी सी झलक गुरुग्राम में कई करोड़ों रुपए की लागत से बनी लग्जरी और शानदार कोठियों को देखकर महसूस की जा सकती है। उन्होंने कहा की जब तक यह परिवार सत्ता पर काबिज रहा यहां लगाई गई एक एक ईंट भ्रष्टाचार के मसाले पर टिकी हुई है। 2014 से 2019 तक भाजपा विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने बिना मंत्री पद के शहर ओर गांवों की बेहतर तस्वीर पेश की। सरकुलर रोड से लेकर प्रत्येक वार्ड में विकास सबसे ज्यादा कार्य हुए। इससे उलट कप्तान परिवार रेवाड़ी शहर को बदहाल कर खुद कई सालों से गुरुग्राम में रह रहा है। इन परिवारों से पूछा जाए की वे अपनी मॉडल टाउन कोठी में कितने समय रहते हैं। महज चुनाव में टूरिस्ट की तरह कुछ दिन के लिए आएंगे ओर अनाप शनाप, झूठा प्रचार, प्रचंड और छल कपट की राजनीति का जहर फैलाकर गायब हो जाएंगे। इस परिवार से अब रेवाड़ी की जनता पूछ रही है की वे पहले यह बताए की उन्होंने राजनीति में आकर अपना जो विकास किया है उसका एक प्रतिशत भी रेवाड़ी के लिए भी किया है तो वह जनता को बताए। कांग्रेस राज में विकास के नाम पर इस सीट पर भ्रष्टाचार की गंगा बहती रही है। हमारी सरकार आने पर पुराने सभी रिकार्ड को जांचा जाएगा।