रणघोष खास. रेवाड़ी से ग्राउंड रिपोर्ट
रेवाड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा की टिकट मिलते ही पिछले 40 सालों से अधिक समय से रेवाड़ी शहर में रह रहे लक्ष्मण यादव को कांग्रेस उम्मीदवार चिंरजीव राव ने बाहरी बताकर दनादन हमला कर दिया है। उनका यह राजनीति वार कितना कारगर साबित होगा यह समय बताएगा। इतना जरूर है की इतना करने के बाद चिरंजीव राव बाहरी के मुद्दे पर खुद ही घिरते नजर आ रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने उन पर हमला करते हुए कहा की कई सालों से मूल रूप से गुरुग्राम में परिवार के साथ रह रहे चिरंजीव राव उस व्यक्ति पर हमला कर रहे हैं जो पिछली योजना में कोसली विधायक होने के बाद भी कई सालों से सेक्टर चार स्थित अपने आवास में परिवार के साथ रह रहे हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष होने के नाते लक्ष्मण यादव विपक्ष में रहकर कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते रहे हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा की यह हैरान करने वाली बात है की चिरंजीव राव से पूछा जाना चाहिए उनके जीवन की अधिकांश दिनचर्या का समय गुरुग्राम में अपने घर पर ज्यादा बीत रही है या रेवाड़ी में।इससे स्पष्ट जाहिर हो जाएगा। चिंरजीव राव महज मीडिया में बयानबाजी करने और टूरिस्ट विधायक की तरह गुरुग्राम से कभी कभार रेवाड़ी आकर औपचारिकता पूरी करने से यहां की जनता उन्हें अपनाने वाली नही है। उनके खुद का शैडयूल साबित कर रहा है असली बाहरी तो वे खुद है। पिछली बार किसी तरह भाग्य से जीत गए। इस बार जनता अपने वोटों का बिखराव नही होने देगी। उन्होंने कहा की रेवाड़ी सीट पर सबसे ज्यादा कप्तान परिवार ने सात बार विधायक बनकर राज किया। वे जनता को बताए की इतने लंबे तक राज करने के बाद भी रेवाड़ी शहर के हालात किसने खराब किए।