रणघोष अपडेट. रेवाड़ी
रेवाड़ी। क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था के अधीन संचालित किशन लाल पब्लिक कॉलेज, सतीश पब्लिक कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज व सतीश पब्लिक स्कूल की प्रबन्ध कार्यकारिणी के चुनाव अगामी 6 अक्टूबर को कराए जाएंगे। इन चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए पीईबी की और से चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
बोर्ड के सचिव कपिल गोयल के अनुसार 6 अक्टूबर को तीनों कॉलेज के प्रधान, उपप्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए जबकि सतीश स्कूल के चेयरमैन व प्रबन्धक पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इनके साथ साथ तीनो कॉलेज के लिए 10- 10 व सतीश स्कूल के लिए 7 कार्यकारिणी के चुनाव भी कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कि चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी 30 व 31 अगस्त को दोपहर 1 बजे से दोपहर 3 बजे तक केएलपी कॉलेज की लाइब्रेरी से फॉर्म ले सकते हैं जबकि नामांकन फॉर्म जमा कराने की 2 व 3 सितम्बर निर्धारित की गई है। 4 सितंबर को फॉर्म की जांच की जाएगी जबकि नाम वापिस लेने की तिथि 5 सितंबर निर्धारित की गई है। 7 सितंबर को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे।
श्री गोयल के अनुसार 6 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होंगे तथा मतदान के एकदम बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव में पीईबी के चयनित 70 कोलेजियम सदस्य ही मतदान कर सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि तीनों कॉलेज के प्रधान व स्कूल चेयरमैन पद के लिए फ़ॉर्म की फीस 5 हज़ार, जबकि उपप्रधान, महासचिव, कोषाध्यक्ष व स्कूल प्रबन्धक पद के लिए दिए जाने वाले फॉर्म की फीस ढाई हजार व प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्यों के लिए फॉर्म की फीस 1 हज़ार निर्धारित की गई हैं।