बालों का असमय सफेद होना आजकल एक आम समस्या है। अक्सर आगे की तरफ जड़ों से बाल सफेद दिखने लगते हैं, जो जाहिर है किसी को भी पसंद नहीं आते। अब इन्हें कवर करने के लिए हेयर डाई का विकल्प मौजूद तो है, लेकिन केमिकल्स की वजह से लोग इसे लगाना पसंद नहीं करते। फिर हेयर कलर को लगाकर काफी देर रखना भी पड़ता है, ऐसे में तुरंत कहीं जाना पड़ जाए तो बड़ी दिक्कत आती है। आज इन दोनों प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन हम आपके लिए ले कर आए हैं। बालों को इंस्टेंट काला करना हो, तो ये नेचुरल हेयर डाई बड़े काम आती है। इसके बाद आपको बाल धोने की भी जरूरत नहीं है, बस दो मिनट में आप बालों को इंस्टेंट डार्क कलर दे सकते हैं। इसके अलावा ये बालों की ग्रोथ में भी काफी बेनेफिशल है।
बालों को नेचुरली काला करने के लिए बनाएं ये इंस्टेंट डाई
कहीं अचानक से जाना पड़ जाए और आपके आगे के बाल सफेद हों, तो ये इंस्टेंट टच अप डाई आपके बड़े काम आएगी। इसे शैंपू से धोना नहीं पड़ता है, बस बालों में अप्लाई कर लो और बाल इंस्टेंट काले हो जाते हैं। बेस्ट बात है कि पानी में भी ये नहीं बहती है। इसमें नेचुरल चीजों का इस्तेमाल हुआ है, जो बालों की ग्रोथ के लिए भी काफी फायदेमंद होती हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाना कैसे है-
2 मिनट में सफेद बालों को काला करेगी ये नेचुरल डाई
इस नेचुरल इंस्टेंट डाई को बनाने के लिए आपको एक लोहे की कढ़ाही या तवा लेना है। फिर सभी चीजों को बताई गई मात्रा में इसमें डालकर थोड़ा सा भून लें, जबतक इनमें धुआं ना उठने लगे। फिर बादाम को चिमटे की मदद से गैस पर जला लें और इसे लोहे की कड़ाही में डालें। जब सभी चीजें जलने लगें और काली हो जाएं, तब गैस को बंद कर दें। इसके बाद इन चीजों को मिक्सर में डालकर एक पाउडर बना लें। फिर सूती कपड़े से छानकर इसे बारीक कर लें और किसी एयर टाइट शीशी में भरकर रख लें।
इस्तेमाल कैसे करना है?
अगर आपके बाल आगे की तरफ से सफेद हैं या झड़ गए हैं, तो रुई की मदद से आप इस डाई को आगे-आगे लगा सकते हैं। इंस्टेंट बाल काले और घने नजर आएंगे। हालांकि अगर बाल ज्यादा ही सफेद हों, तो इस पाउडर को एलोवेरा जेल या नारियल के तेल के साथ मिक्स कर लें, फिर बालों में अप्लाई करें। इसे सूखने दें, फिर कंघी कर के आप कहीं भी जा सकते हैं। शैंपू की जरूरत नहीं पड़ती है।
इससे ब्राउन डाई भी बना सकते हैं
अगर आपके बाल थोड़े ब्राउन शेड के हैं तो आप इसमें कोको पाउडर एड कर सकते हैं। जितना ज्यादा ब्राउन टिंट चाहिए उतना ज्यादा कोको पाउडर लें।