भाजपा के बाहरी उम्मीदवार को रेवाडी की जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी: चिरंजीव राव

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी
विधानसभा चुनाव अपने अंतिम पडाव पर है और रेवाडी से कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव ने गली गली और घर घर जाकर लोगों से जनसम्पर्क किया है इसी कडी में चिरंजीव राव अपने पिता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के साथ शहर में रोड शौ कर अपनी ताकत दिखाएंगें। चिरंजीव राव ने कहा कोने कोने से आवाज रही है कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। क्योंकि जनता ने भाजपा के 10 वर्षों तक झेला है और जनता कांग्रेस पार्टी के शासनकाल को याद कर रहा है। भाजपा ने पिछले 10 वर्षों मे तो कुछ किया नही और अब उम्मीदवार भी बाहरी उतार दिया। आखिर भाजपा रेवाडी की जनता को क्या समझती है। क्या भाजपा को रेवाडी में एक भी योग्य आदमी दिखाई नही दिया, जोकि बाहर का आदमी थोंप दिया। मैंने 5 वर्षों में जनता की एक एक समस्या को जाना और समझा है। मैं विधानसभा में रेवाडी की समस्या उठाता था तो लक्ष्मण यादव विधानसभा में बैठकर देखते थे इन्होंने एक दिन एक शब्द रेवाडी विधानसभा के लिए नही बोला। रेवाडी की समस्याओं को समझने में ही लक्ष्मण यादव को 5 वर्ष लग जाएगें। रेवाडी की जनता ने यहां पर कोचिंग सेंटर नही खोल रखा है। पत्रकारों के सवाल के जवाब में चिरंजीव राव ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह आए ना तो अहीर रेजीमेंट पर बोले, अगनीवीर पर बोले वन रैंक वन पेंशन पर बोले। अमित शाह को 5 साल तक रेवाडी नही दिखाई दी जो आज रेवाडी में गए। वहीं भाजपा कभी मुख्यमंत्री बदलती है तो कभी मंत्री बदलती जबकि जनता भाजपा सरकार को ही बदलना चाहती है।