रेवाडी में बाहरी उम्मीदवार मुद्दे पर खुद घिरे चिरंजीव राव

चुनाव के बाद गुरुग्राम में रहने वाला बाहरी है या 40 साल से रेवाड़ी में रहने वाला..


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

 रेवाड़ी विधानसभा सीट पर बाहरी उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी में एक दूसरे पर हमला जारी है। यहा कांग्रेस उम्मीदवार चिंरजीव राव खुद अपने बयान में घिरते जा रहे हैं। बुधवार को प्रेस में जारी बयान में कांग्रेसी प्रत्याशी ने भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण यादव को बाहरी बताकर एक बार फिर हमला बोला। चिंरजीव राव लक्ष्मण यादव को इस आधार पर बाहरी बता रहे हैं की वे इससे पहले साथ लगती कोसली विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा लक्ष्मण पर बाहरी होने का कोई आधार नही है। यहा दिलचस्प बात यह है की कोसली विधायक होते हुए भी लक्ष्मण यादव पिछले 40 सालों से रेवाड़ी में रह रहे हैं। उनका मूल निवास सेक्टर चार में स्थित है। उनका परिवार यही रहता है। उधर चिंरजीव राव का परिवार पिछले कई सालों से अब गुरुग्राम में रह रहा है। इससे पहले उनके पिता पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव रेवाड़ी के मॉडल टाउन स्थित अपने आवास में रहते थे। लक्ष्मण यादव का कहना है की चिरंजीव राव  रेवाड़ी की जनता को यह बताए की उसने एक साल में कितना समय रेवाड़ी में बिताया है। जबकि वे 365 दिन रेवाड़ी में अपने घर पर रहते हैं। ऐसे में जनता तय करेगी की असली बाहरी कौन है। भाजपा नेता ने हैरानी जताई की वे पांच साल कोसली के विधायक रहे। वहां की जनता ने कभी उन्हें रेवाड़ी रहने पर बाहरी नही बताया। उन्होंने कटाक्ष करते हुए पूछा की गुरुग्राम सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर क्या उनके रिश्तेदार है जो उनकी नजर में बाहरी नही है। यहा कुल मिलाकर चिरंजीव राव बाहरी मुद्दे पर खुद ही पूरी तरह से घिर चुके हैं ओर लक्ष्मण यादव को उन्हें घेरने का अच्छा खासा मुददा मिल गया है।