वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों में टिकट रद्द करने पर नए सख्त नियम लागू।
भारतीय रेलवे ने टिकट रद्द करने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत 2 ट्रेनों में अब निर्धारित समय से आठ घंटे के भीतर टिकट रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।
रेल मंत्रालय के अनुसार इन ट्रेनों में हर यात्री को कन्फर्म बर्थ की गारंटी दी जाती है, इसलिए रद्दीकरण पर सख्त नियम लागू किए गए हैं। अन्य ट्रेनों के लिए भी समय-सीमा के अनुसार कटौती तय की गई है।