भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने NASA से आधिकारिक रूप से रिटायरमेंट ले लिया है। उन्होंने अपने करियर में तीन अंतरिक्ष मिशनों के दौरान 600 से अधिक दिन अंतरिक्ष में बिताए।
NASA ने उनके योगदान को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि विलियम्स ने भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई। फिलहाल वह भारत दौरे पर हैं और इसे अपने लिए भावनात्मक अनुभव बता रही हैं।