Share Market Live Updates 24 July: बजट के बाद गिरावट के साथ खुला शेयर मार्केट, सेंसेक्स 80400 के नीचे

9:15 AM Share Market Live Updates 24 July: बजट के बाद बुधवार को शेयर मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 85 अंकों के नुकसान के साथ 80343 पर खुला। दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 34 अंकों गिरावट के साथ 24444 के लेवल से बुधवार के कारोबार की शुरुआत की।

8:30 AM Share Market Live Updates 24 July: बजट के दिन काफी उतार-चढ़ाव से जूझ चुके घरेलू शेयर मार्केट के लिए आज बुधवार को ग्लोबल संकेत अच्छे नहीं हैं। सेंसेक्स और निफ्टी-50 के गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी 24,405 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 45 अंकों की गिरावट है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।

लाइव मिंट के मुताबिक एशियाई बाजारों ने कम ट्रेड किया, जबकि यूएस स्टॉक मार्केट लाल निशान पर बंद हुए। मंगलवार को सेंसेक्स 73.04 अंक या 0.09% गिरकर 80,429.04 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 30.20 अंक या 0.12% की गिरावट के साथ 24,479.05 पर बंद हुआ।

एशियाई मार्केट: जापान का निक्केई 225 सपाट था, जबकि टॉपिक्स 0.23% गिर गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.7% नीचे था और कोस्डैक में मामूली गिरावट थी।

वॉल स्ट्रीट: अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 57.35 अंक की गिरावट के साथ 40,358.09 पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी 500 8.67 अंक टूटा। नैस्डैक कंपोजिट 10.22 पॉइंट्स या 0.06% टूटकर 17,997.35 पर बंद हुआ।