Surya Grahan 2024 in India: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें क्या भारत में दिखेगा, क्या मान्य होगा सूतक? जानें सभी जरूरी जानकारियां

8 अप्रैल 2024, को साल का पहला सूर्यग्रहण लगेगा। यह ग्रहण बेहद ही दुर्लभ होगा। ग्रहण के कारण 7.5 मिनट तक सूर्य दिखाई ही नहीं देगा। सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिषीय व वैज्ञानिक महत्व होता है। ग्रहण का देश-दुनिया पर शुभ व अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण की घटना शुभ नहीं होती है। विज्ञान के अनुसार हर कई सालों बाद ऐसा सूर्यग्रहण देखने को मिलता है। इस स्थिति में पृथ्वी का एक भाग में पूरी तरह से अंधेरा हो जाता है। इस समय चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे निकट आ जाता है। इस सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से सूर्य ग्रहण शुरू होगा और अगले दिन सुबह 1 बजकर 20 मिनट पर इसका समापन होगा। चैत्र माह के सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 4 घंटे 25 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, करीब 50 वर्षों के बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।

भारत में ग्रहण दिखाई देगा या नहीं?

भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। भारत में ग्रहण नहीं दिखाई दे रहा है, जिस वजह से सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

 सूर्यग्रहण की टाइमिंग

  • भारतीय समयानुसार रात में 9 बजकर 12 मिनट पर सूर्यग्रहण शुरू होगा और मध्य रात्रि में 1 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा।

कहां दिखेगा साल का आखिरी सूर्यग्रहण- 

  • यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा और यह योग 54 साल बाद बनने जा रहा है। इस संबंध में स्थानीय साइंस एंड मैथेमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा कि साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण कनाडा, मेक्सिको, यूनाइटेड स्टेट्स, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आयरलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला समेत दुनिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा।

इस सूर्य ग्रहण में 7 मिनट के लिए अंधेरा हो जाएगा

  • इस सूर्य ग्रहण में 7 मिनट के लिए अंधेरा हो जाएगा। कहा जाता है कि ऐसा ग्रहण देखने का मौका जीवन में एक बार ही मिलता है।