जो तमाशा भाजपा में था वह अब कांग्रेस में आ गया

 एक तरफ सूची जारी हो रही है दूसरी तरफ पार्टी  छोड़ रहे हैं


रणघोष अपडेट. हरियाणा

हरियाणा के पहले चरण में भाजपा में टिकटों को लेकर जो बिखराव नजर आ रहा था उसे नामाकंन के अंतिम दिन कांग्रेस ने विधिवत तोर पर अपना लिया है। गुरुवार तक कांग्रेस सूची जारी करती रही। कांग्रेस ने पांचवी सूची जारी करते हुए दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जो सांसद कुमारी शैलजा के लिए जबरदस्त झटका था। दोनो ही उम्मीदवार पूर्व सीएम भूपेंद्र हुडडा खेमें से हैं। नारनौद सीट पर तो शैलजा ने अपने समर्थक डॉ. अजय चौधरी को टिकट से पहले ही उम्मीदवार घोषित कर वोट तक मांगने शुरू कर दिए थे। अब इस सीट से हुडडा गुट से जसबीर सिंह उर्फ जस्सी पेटवाड़ को मैदान में उतारा है। इसी तरह उकलाना सीट से कुमारी शैलजा ने अपने भतीजे हर्ष के लिए टिकट मांगा था लेकिन यहां भी हुडडा समर्थक नरेश सेलवान को टिकट दिया गया है। यहां बता दे की जिन उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ है वे पहले ही नामाकंन भरने का कार्यक्रम तय कर चुके थे। कांग्रेस अब तक 90 में से 88 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है।