बावल में इस किस्से ने चर्चा बटोर ली है

बावल में एक प्रत्याशी के लिए वोट भी ओर चंदा भी मांग रहे


रणघोष अपडेट. बावल

राजनीति में लोग क्या सोचकर आते हैं। इसे चुनावी माहौल से समझा जा सकता है। बावल विधानसभा सीट पर एक प्रमुख उम्मीदवार के लिए एक टीम घूमकर चंदा एकत्र कर ओर वाहनों की व्यवस्था कर रही है। इसे देखकर लोग हैरान है की क्या सोचकर लोग राजनीति में आते हैं जब चंदा मांगकर चुनाव लड़ना पड़ रहा है। राजनीति समाजसेवा है तो चंदा किसलिए मांगा जा रहा है। यह राशि किस पर खर्च की जाएगी। ऐसे अनेक सवालों ने इस प्रत्याशी के चुनाव को आगे बढ़ाने के पहले ही पीछे ही धकेलना शुरू कर दिया है। ऐसा भी नही है कि यह प्रत्याशी आर्थिक तौर पर बेहद गरीब है। ऐसी कोई मिशाल भी नही जिसमें सहानुभूति स्वत: जागृत हो रही हो। चंदा मांगने वाले भी अपने पेशे में करोडपति ओर हैसियत वाले लोग है जो मध्यमवर्गीय लोगों से चंदा मांग रहे हैं। राष्ट्रीय पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में पार्टी की क्या जिम्मेदारी है। जनता से वोट भी चाहिए ओर चंदा ओर वाहन भी। ऐसे प्रत्याशी से राम ही बचाए।