रेवाड़ी की यह सीट इस वजह से भी बदनाम है

शराब- पैसा बहाकर वोट खरीदने वालों को रंगे हाथों पकड़ा जाएगा


-रेवाड़ी सीट पर भाजपा- आप प्रत्याशी का अनूठा संकल्प, मोहल्ले स्तर पर कमेटियां बनाई


 रणघोष खास. रेवाड़ी की कलम से

रेवाड़ी विधानसभा सीट पर चुनाव में शराब और पैसा बहाकर हजारों वोटों को खरीदने के खेल के प्रति लोगो को जागरूक करने ओर इसका पर्दाफाश करने के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने अनूठा संकल्प अभियान शुरू कर दिया है।

भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण यादव ने कहा की रेवाड़ी सीट पर एक प्रत्याशी करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाकर हजारों वोटों को शराब और पैसे बहाकर खरीदने का काम करता रहा है। यह देश की लोकतांत्रिक आत्मा पर कुठाराघात है। भोले भाले लोगो की आर्थिक कमजोरी का फायदा उठाकर अपने हित में इस्तेमाल करना किसी भी सूरत में असहनीय है। इस सीट पर हर चुनाव में वोट खरीदने का शोर मचता है। कुछ मामले पकड़ में भी आते हें लेकिन चुनाव के बाद दबाए या दब जाते हैं। इस बार हम ऐसा नही होने देगे। अपने जनसंपर्क अभियान में लोगों से संकल्प के साथ यह अपील की जा रही है कि वे ऐसा करने वाले उम्मीदवारों के ठेकेदारों को बेनकाब करे। अपने आस पास की गतिविधियों पर नजर रखे और उसे  जिला प्रशासन या हमारे पास भिजवाए। यह सभी की जिम्मेदारी है। अगर इन्हें रोका नही गया तो यही लोग चुनाव जीतने के बाद वोट खरीदने के नाम पर खर्च की राशि का कई गुणा लोगो से काम कराने या विकास के नाम पर लूट लेंगे। कई सालों  से चलते आ रहे इस सिलसिले को रोकने का समय आ गया है। उधर आप प्रत्याशी सतीश यादव लगातार इस मामले को अपने भाषण में उठा रहे हैं। वे दिनभर पैदल चलकर माइक से लोगों की समस्याओं को उठाने के साथ साथ शराब और पैसो के बल पर खरीदी जाने वाली वोटों के खेल का भी  पर्दाफाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा की इस बार के चुनाव में इस खेल को नही चलने दिया जाएगा। जो भी व्यक्ति इसमें शामिल हुआ उसे सामाजिक तोर पर सार्वजनिक दंडित किया जाएगा। ऐसे लोग ही समाज ओर क्षेत्र के विकास में सबसे बड़े कंलक है। वोट का खरीदना मतदाता की आत्मा का सौदा करना है। यह मतदाताओ को भी सोचना चाहिए की वह पांच साल में एक बार होने वाले इस चुनाव में खुद को गिरवी नही रखे। वोट के बदले ली गई शराब और पैसा कुछ दिन बाद खत्म हो जाएगा लेकिन जिंदगी भर के लिए वह व्यक्ति सिर उठाकर गर्व के साथ समाज में रहने लायक नही रहेगा।