कोसली से यह आवाज शोर मचा रही है

जगदीश यादव की जीत में कंजूसी खत्म होने लगी है


रणघोष खास. कोसली की कलम से

गुरुग्राम- रोहतक संसदीय सीट का मिजाज तय करती आ रही कोसली विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री जगदीश यादव की जीत में अब कंजूसी खत्म होने लगी है। इस नेता का चुनाव उसी दिशा में चल रहा है जिसका रास्ता चंडीगढ़ होकर जाता है। इसकी वजह भी साफ है। जगदीश यादव के साथ 26 साल के संघर्ष की सहानुभूति इस बार पूरे रंग में नजर आ रही है। भाजपा का असर इस बार लोकसभा चुनाव में बेअसर होने से कांग्रेस पूरी तरह से रंगत में है। यहा से सांसद दीपेंद्र हुडडा इस बार कोसली पर पूरी तरह से इतरा रहे हैं। इसलिए जगदीश यादव की तरफ से जुटाई भीड़ को देखकर यह कहने में भी नही हिचके की जो कांग्रेस को  वोट करेगा वही मेरे पास काम के लिए आए। दीपेंद्र आमतौर पर इस तरह के बयानों से  बचते रहे हैं। इस बार उन्होंने साफ तौर से पार्टी से नाराज होकर घर बैठे नेता एवं कार्यकर्ताओं को कह दिया है की कांग्रेस की जीत में ही उनकी पहचान छिपी हुई है। इसलिए ऐसा हरगिज नही होगा की चालाकी से मदद किसी ओर की कराई जाए और चेहरा कांग्रेसी हो। दीपेंद्र का जोश और उत्साह सीधे तौर पर जगदीश यादव के चेहरे पर चमक और शरीर में दिन रात की थकान को भी खत्म कर रहा था। जगदीश की मजबूत की सबसे बड़ी वजह बेहतर कुशल प्रबंधन है। जिसके चलते उन्होंने चुनाव को चारों दिशाओं से संतुलित करते हुए लक्ष्य की तरफ बढ़ा दिया है। इसलिए इस नेता का चुनाव तमाम अलग अलग तरह की चुनौतियों के बीच अपनी सही दिशा की तरफ चल रहा है। वे मंजिल पर पहुंचकर ही दम लेंगे या ठहराव आ जाएगा। यह आने वाले नतीजों के बाद स्पष्ट हो पाएगा।