पिथड़ावास स्थित नव ज्योति पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक की छात्राओं द्वारा विश्व महिला दिवस धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसके तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी से पांचवीं तक की छात्राओं द्वारा ‘आज की बढती नारी’ शीर्षक के तहत विभिन्न क्षेत्रों मे उपलब्धियां हासिल कर रही महिलाओं की रोल मॉडलिंग की गई । जिसमें लक्षिता, वैनवी ,साईना, अनुष्का ,रुचि, अलका प्रथम , रोहित ,रितिका, दिव्या द्वितीय और विधि ,जया, पीयूष, रविता ,ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छठी से आठवीं तक की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आयोजित भाषण द्वारा प्रस्तुतियाँ दी गई।जिनमें छात्रा रविता, ममता, विशाल ,रीति ,स्वाति, रोनक ,अनीशा, तन्वी,पीयूष ने सजग रूप से भागीदारी निभाई। प्राचार्या सुमन भार्गव ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रोत्साहित किया कि आज बहुत सी लड़कियां डॉक्टर ,इंजीनियर, वकील, आईएएस, पीसीएस, पायलट, आईपीएस, सीए, सी ई ओ जैसे पद पर काम कर रही है।लेकिन इतने बदलाव के बाद भी अभी भी बहुत से राज्यों के छोटे-छोटे गांव में कुछ बदलाव बाकी है हालांकि धीरे-धीरे हमारे देश की महिलाएं आगे आ रही है और महिला सशक्तिकरण से सभी नारियों को हिम्मत मिल रही है। हमारे देश में लड़कियों को बोझ् समझा जाता है और कहीं ना कहीं यही वजह है कि उनको आगे आने से पहले ही खत्म करने की योजना बनाई जाती रही है।,लेकिन वर्तमान समय मे धीरे-धीरे बदलाव के साथ अब कन्या भ्रुनहत्या की दर मे कमी आई है।निदेशक श्री सत्यवीर यादव ने कहा कि ‘परिषद बदल रहा है और महिला सशक्तिकरण से महिलाओं की भागीदारी सभी दिशाओं में बढ़ रही है । “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता।” उन्होने सभी अध्यापिकों, छात्राओं एवं समस्त नारी समाज के लिए शुभकामना प्रकट की। अध्यापिका सरिता ज्योति खुशबू गुलशन इंदु आशा वगैरा उपलब्ध रहे और मंच का संचालन अध्यापिका खुशबू द्वारा किया गया।