रणघोष अपडेट. रेवाड़ी
भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने हाईकमान से विचार विमर्श करने के बाद नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते संगठन से छह साल के लिए निष्काषित कर दिया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार धारूहेड़ा के पूर्व चेयरमैन कंवर सिंह, अंजली शर्मा, पूनम सतीजा, मनीष सैनी, राकेश बौडवाल, अनुराधा शर्मा, योगेश शर्मा, भवानीशंकर, बलवंत राय कौशिक, नवीन सैनी, सुधीर स्वामी, मनीष टिकानियां, अमृतकला टिकानिया, बलजीत यादव पूर्व पार्षद एवं पूर्व चेयरमैन पूनम यादव शामिल है।