परिवार में कोरोना की वजह से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद को तीन दिनों के लिए सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों से अलग किया।वो गुरुवार अलीगढ़ के इगलास में हो रही सपा-रालोद की संयुक्त रैली में भी शामिल नहीं हुए।अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव और बेटी की कोविड 19 रिपोर्ट कल पॉजिटिव आई थी। लेकिन अखिलेश यादव की एंटीजन रिपोर्ट और आरटी पीसीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।