बंगाल में हिंसा व कुशासन का बोलबाला : लक्ष्मण सिंह यादव

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों ने ताकत झोंक दी है। उत्तरपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए गए कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने पार्टी प्रत्याशी प्राबीर घोषाल के समर्थन में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर व नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर लोगों से भाजपा के  पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए तृणमूल कांग्रेस के कुशासन से निजात पाने का आह्वान किया।

MLA Kosli-1 (1) MLA Kosli-2 (2)

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी व कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि बंगाल की जनता इस बार पूरी तरह बदलाव का मन बना चुकी है। बंगाल में हिंसा व कुशासन का बोलबाला है। जिसके चलते आम आदमी स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कानून व्यवस्था के अभाव में जंगलराज कायम हो चुका है। यही कारण है कि लोगों ने इस बार प्रदेश की बागडोर भारतीय जनता पार्टी को सौंपने का मन बना लिया है। लोग स्वयं आगे आकर भाजपा के प्रचार का हिस्सा बन रहे हैं।

यादव ने कहा कि चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता में भी भारी जोश दिखाई दे रहा है। प्रचार के दौरान नारी शक्ति की भारी उपस्थिति यह साबित कर रही है कि लोग अब दीदी के कुशासन से मुक्ति पाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह चुनाव पश्चिम बंगाल के विकास की दिशा और दशा को तय करेगा। भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *