अंसल टाउन गौशाला में कोरोना महामारी से बचाव के लिए किया यज्ञ

गौ क्रान्ति मिशन अंसल टाउन रेवाड़ी के तत्वावधान में अंसल टाउन गौशाला में मिशन के संचालक प्रदीप डागर की अध्यक्षता में यज्ञ ओर मासिक बैठक का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम में विशेष रूप से करोना महामारी से बचाव के ओषधीय यज्ञ किया गया जिसमें यज्ञ ब्रम्हा गौसेवक दयाराम आर्य रहे। उन्होंने ने यज्ञ के वैज्ञानिक महत्व के बारे में बताया ।  उन्होंने बताया गिलोय , तुलसी , हल्दी , लौंग , दालचीनी व अन्य ओषधियों को हवन सामग्री में मिलाकरक अग्नि में आहुति देने से औषधियां वायु मण्डल में फैल जाती है और सांस के माध्यम से शरीर मे जाकर रोग ठीक करती है ।  युद्धवीर ने कहा की इस कोरोना की विकत स्थिति में हम योग, यज तथा आर्युवेद का सहारा लेकर अपने आप को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखते हुए सकारात्मक जीवन आनंद से व्यतीत कर सकते हैं।  बैठक में आये सभी वक्ताओं ने गौ रक्षा, पर्यावरण रक्षा , संस्कृति रक्षा के लिए कार्य करने व  ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने, संगठन विस्तार के लिये अपने विचार रखे । इस कार्यक्रम में  हंसराज , हवासिंह डागर , विनोद यादव , राजेन्द्र यादव , विकास खोला , दिपक एडवोकेट ,  सचिन हिन्दू , दिनेश आर्य , शिशुपाल यदुवंशी , सुनील सैन , भरती सिंह , हर्ष यादव , विशु व अन्य गौसेवक मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *