इंडिया रैंकिंग 2022: आईआईटी मद्रास को मिला पहला स्थान

 रणघोष अपडेट. देशभर से 

शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय शैक्षणिक संस्थानों की एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 जारी की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विभिन्न कैटेगरी में बेस्ट इंस्टीट्यूट की लिस्ट जारी की। ओवरऑल कैटेगरी में आईआईटी मद्रास ने पिछले साल की तरह इस बार भी अपना स्थान कामय रखा है। वहीं, आईआईएससी बेंगलुरु दूसरे और आईआईटी बॉम्बे तीसरे स्थान पर हैं। चौथे स्थान पर आईआईटी दिल्ली है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास

भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली

मेडिकल और फार्मेसी में दिल्ली के एम्स को और जामिया हमदर्द को क्रमश: पहला स्थान मिला है। दिल्ली का मिरांडा हाउस कॉलेज बेस्ट कॉलेजों की लिस्ट में नंबर एक पर है। बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज की बात की जाए तो आईआईटी मद्रास ही नबंर एक पर है। आईआईएम अहमदाबाद बेस्ट बी स्कूल और एनएलएसआइयू बैंगलोर को बेस्ट स्कूल बताया गया है।

इन श्रेणियों में जारी होती है रैंकिंग

शिक्षा मंत्रालय की ओर से देशभर के शिक्षण संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों में बांटकर इस रैंकिग को तैयार किया जाता है। इसके अंतर्गत ओवरऑल, विश्वविद्यालय, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, कानून, चिकित्सा, वास्तुकला, दंत चिकित्सा और अनुसंधान की श्रेणी आते हैं। बता दें कि संस्थानों में शिक्षण, लर्निंग और संसाधन, अनुसंधान और प्रोफेशनल प्रैक्टिस, ग्रेजुएशन आउटकम, आउटरीच और समावेशिता और सहकर्मी  की सुविधाओं को देखकर उनका आंकलन कर के इस सूची को तैयार किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *