कोसली विधानसभा पर सीधी सपाट बात

कोसली में गुटबाजी रोहतक सीट पर  भाजपा को मुश्किल में डाल सकती है


रणघोष अपडेट. कोसली

हरियाणा की सबसे हॉट सीट रोहतक संसदीय सीट पर हार जीत तय करती आ रही कोसली विधानसभा को संभालना इस बार भाजपा के लिए मुश्किल नजर आ रहा है। यहा से डॉ. अरविंद शर्मा दूसरी बार भाजपा के उम्मीदवार है। भाजपा में यहा गुटबाजी अंदरखाने पूरी तरह से चरम पर पहुंच चुकी  है। यहा की स्थानीय राजनीति इस कदर बिखरी हुई है की यहा के प्रत्याशी को समझ में नही आ रहा की कौन उसे मजबूत कर रहा है और कौन कमजोर। इस विधानसभा सीट पर भाजपा की तरफ से कई तरह की दावेदारी चल रही है। पूर्व मंत्री विक्रम यादव का धड़ा मौजूदा विधायक लक्ष्मण यादव से एकदम अलग दिशा में चल रहा है। इसी तरह लक्ष्मण यादव अपने दम पर भाजपा प्रत्याशी को मजबूत करने में लगे हुए हैं। जिसके चलते एक दूसरे की अनदेखी के कारण डॉ. अरविंद शर्मा ना इधर के ना उधर के वाली स्थिति से गुजर रहे हैं। इसी तरह  भाजपा के वरिष्ठ और स्थानीय पदाधिकारी- कार्यकर्ता भी भाजपा को मजबूत करन के नाम पर तमाशा ज्यादा देख रहे हैं। इसकी लगातार रिपोर्ट भी लगातार हाईकमान तक पहुंच रही है। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल का अचानक कोसली में आकर भाजपा के सीनियर्स नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ गुप्त मीटिंग करना यह साबित करता है की इस बार समय रहते डैमेज कंट्रोल नहीं किया गया तो गंगा उलटी बह सकती है। 2019 के चुनाव में तो किसी तरह पंडित जी की नैया पार हो गई थी इस बार मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। यहां से कांग्रेस की तरफ से दीपेंद्र हुडडा संभावित उम्मीदवार के तौर पर  प्रचार कर रहे हैं। यहा कांग्रेस दीपेंद्र के साथ एकजुट नजर आ रही है जबकि पूर्व विधायक राव यादुवेंद्र सिंह एवं पूर्व मंत्री जगदीश यादव के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। इस मौजूदा घटनाक्रम में भाजपा के भीतर युवाओं का एक बड़ा धड़ा गुटबाजी से अलग शांत होकर माहौल देख रहा है। इन युवाओं की कमान युवा नेता अमन एम सिंह डहीना के पास है जिसने खामोशी के साथ हर गांव में भाजपा के नाम पर युवाओं की टोलिया बना रखी  है। पिछले कुछ माह से युवाओं की यह टीम अनेक तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी कर चुकी है। जिसे अनदेखा करना महंगा पड सकता है।  कुल मिलाकर इस सीट पर भाजपा की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। अब देखना है की आने वाले दिनों में हाईकमान इसे ठीक करने के लिए किस तरह की डोज का इस्तेमाल करता है