जल बचाओ-जीवन बचाओ-पृथ्वी बचाओ के संकल्प के साथ शहीदी दिवस पर अमर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित विश्व जल दिवस पर होनहार छात्रों को सम्मानित किया गया

स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के तत्वधान में भारत माता की आरती और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ विश्व जल दिवस के अवसर पर  जल बचाओ- जीवन बचाओ- पृथ्वी बचाओ के संकल्प के साथ शहीदी दिवस पर राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,रेवाड़ी के सभागार में सांयकाल शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर अमर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर होनहार छात्रों को सम्मानित कर मनाया  गया| स्वामी विवेकानंद केंद्र हरियाणा के प्रचार प्रमुख प्रोफेसर दशरथ चौहान ने स्वतंत्रता आंदोलन में क्रांतिकारियों ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| प्रवक्ता हरीश यादव ने शहीदी दिवस पर विस्तार पूर्वक बताते हुए छात्रों को शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी|युवा भगतसिंह दल के अध्यक्ष दिनेश कपूर ने कहा  शहीदों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं| शहीदों के हितों को प्रमुखता से उठाने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे श्री भगवान ने कहा शहीद राष्ट्र की धरोहर होते हैं| कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पवित्रा फाउंडेशन के अध्यक्ष रिटायर्ड प्रोफेसर अनिरुद्ध यादव ने कहा शहीद भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव का देश की आजादी के लिए बलिदान युवा पीढ़ी को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा| देश की आजादी के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले इन अमर वीर शहीदों और इनको जन्म देने वाली माताओं को कोटि-कोटि नमन करते हैं| उन्होंने कहा  दक्षिण हरियाणा के अमर वीर शहीदों का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है| उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उन्मूलन करने में युवा पीढ़ी महत्व पूर्ण भूमिका निभा सकती है| कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ आरके जांगड़ा विश्वकर्मा सदस्य स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा ने कहा देश को आजादी कितनी साल संघर्ष करने के बाद मिली इस बात का युवा पीढ़ी को गहनता से अध्ययन करने की आवश्यकता है| देश की आजादी के लिये भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का बलिदान देश के इतिहास में हमेशा अजर अमर रहेगा| आज की युवा पीढ़ी को शहीदों के जीवन और उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर देश को सशक्त राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी| आजादी के लिए अपनी जान की परवाह तक किए बिना इतनी मुश्किलों से मिली इस आजादी के मोल को समझने के लिए ही शहीदी दिवस मनाया जाता है| 23 मार्च 1931 की मध्य रात्रि को अंग्रेजी हुकूमत ने भारत के तीनों सपूतों भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को फांसी पर लटका दिया था| भारत के इतिहास में इसे काला दिन कहा जाता है| स्वतंत्रता की लड़ाई में खुद को देश की बेदी पर चढ़ाने वाले यह नायक हमारे आदर्श हैं| भारत महान देश है और इसका इतिहास गौरवशाली रहा है| यह देश अपने अंदर कई संस्कृतियों समेटे हुए है| इसे विश्व की सबसे समृद्ध संस्कृति वाला देश कहा जाता है|

यह देश उन वीरों की कर्मभूमि रही है जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बगैर बलिदान दिया और हमारी भी कभी पीछे नहीं हटे| अदालती आदेश के अनुसार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को 24 मार्च 1931 को 8:00 बजे फांसी होनी थी लेकिन अंग्रेजी हुकूमत ने भगत सिंह और अन्य क्रांतिकारियों की बढ़ती लोकप्रियता और 24 मार्च को होने वाले विद्रोह की वजह से 23 मार्च को ही अंग्रेजी हुकूमत को हिला देने वाली घटना की वजह कि अंधेरे से 23 मार्च को ही फांसी पर लटका दिया गया| भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के शव रिश्तेदारों को न देकर रातोंरात सतलुज नदी के किनारे जला दिया गया| उन्होंने कहा 8 अप्रैल 1929 को चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में पब्लिक सेफ्टी और ट्रेड सिस्टम बिल के विरोध में सेंट्रल असेंबली में बम फेंका गया| जैसे ही बिल की घोषणा हुई भगत सिंह ने बम फेंका और इसके बाद क्रांतिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया| भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त को आजीवन कारावास की सजा मिली|भारत विश्व के उन 15 देशों में शामिल है जहां हर वर्ष अपने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीदी दिवस मनाया जाता है| उन्होंने कहा महान क्रांतिकारी वीर सावरकर और गणेश दामोदर सावरकर का भी देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है |डॉ. विश्वकर्मा ने कहा जल है तो जीवन है जल प्रकृति का अनमोल अंश है| पर्यावरण व जल का संरक्षण करना हम सबकी नैतिक जिम्मेवारी बनती है| जल बचाओ जीवन बचाओ पृथ्वी बचाओ के संकल्प के साथ जल को प्रदूषित होने से बचाना और जल के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना आज के समय की परम आवश्यकता है| डॉ विश्वकर्मा ने कहा भारत के सशक्त राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेनाये सो सकता के साथ कार्य कर रही है| उन्होंने कहा देश के प्रथम प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने लद्दाख जाकर सेनाओं के हौसले को सलाम किया और कश्मीर से धारा 370 और 35ए को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| इस अवसर पर कन्या भ्रूण हत्या को जड़ से खत्म करने,पर्यावरण व जल संरक्षण,स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने और देश को विश्व गुरु बनाने की शपथ भी दिलवाई गई| इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य ताराचंद ने कहा देश की आजादी के रणबांकुरे के दिखाए मार्ग पर युवा पीढ़ी को चलकर भारत को सशक्त बनाना होगा| कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता गीता शर्मा द्वारा अमर वीर शहीदों की याद में  कविताओं के माध्यम से किया गया| इस अवसर पर शिक्षा और खेलों के क्षेत्र की होनहार प्रतिभाओं अंशु शर्मा, नवीन गगन राहुल विजेंद्र, प्रणव यस ललित, नवीन कुमार, दीपेंद्र साहिल फतेह सिंह अंकित सुमित संदीप, कमल सिंह आदि अनेक होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया| इस अवसर पर प्राचार्य ताराचंद,प्रवक्ता गीता शर्मा,सुनीता शर्मा,बबीता यादव, सुनीता यादव, सोनिया सेतिया, पूजा शर्मा,कविता,प्रोपता यादव, राजेश यादव,सविता,मनीषा रजनी कालरा,सरिता यादव,  राजेश यादव प्रवक्ता हरीश यादव, जितेंद्र भूपेंद्र आदि अध्यापक गण के साथ सैकड़ों छात्र उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *