डीए की दर 17% से बढ़ाकर 28% की गई, पेंशनर को डियरनेस रिलीफ की बहाली का निर्णय, 2026 तक जारी रहेगा राष्ट्रीय आयुष मिशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कई अहम फैसल लिए गए हैं जिसमें राष्ट्रीय आयुष मिशन को वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसमें कुल 4607 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी है। साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि केंद्र के कर्मचारियों को डियरनेस अलाउंस (डीए) और पेंशनर को डियरनेस रिलीफ की बहाली करने पर निर्णय लिया गया है। अब डीए की दर को 17% से बढ़ाकर 28% की जाएगी। इसे 1 जुलाई 2021 से लागू किया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन को एक अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2026 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंड के परिधान/वस्त्रों और मेड-अप के निर्यात पर राज्य औऱ केंद्रीय करों और लेवी (आरओएसटीएल) की छूट जारी रखने को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सरकार के इस कदम से वैश्विक बाजारों में निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 54,618 करोड़ रुपये के निवेश का लाभ उठाने के लिए पशुपालन और डेयरी योजनाओं और विशेष पशुधन पैकेज विभाग के विभिन्न घटकों को संशोधित और पुन: व्यवस्थित करने को मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि देशभर में 12,000 आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे। 6 आयुष कॉलेज, 12 आयुष पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट का निर्माण किया जाएगा। 10 अंडर ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट के इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *