दशहरे के दिन जलेबी का जलवा, जमकर होती है बिक्री

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

दशहरा पर्व पर जगह जगह लोगों ने जलेबी खाकर खुशियां मनाईं। इस दिन लोग जलेबी क्यों खाते हैं? । शहर के सेक्टर चार स्थित राजस्थान स्वीटस के संचालक पप्पू सिंह राठौठ एवं  सुमेर का कहना है कि  मान्यता है कि राम को शश्कुली नाम की मिठाई बहुत पसंद थी, जिसे हम जलेबी के नाम से जानते हैं. इसलिए इस दिन रावण दहन के बाद जलेबी खाकर खुशी मनाई जाती है.