पीएम मोदी ने की वोटर्स से खास अपील, कहा- एक-एक वोट मायने रखता है

 रणघोष अपडेट. देशभर 

लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग जारी है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से जारी वोट डालने की प्रक्रिया के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से खास अपील करते हुए कहा है कि एक-एक वोट मायने रखता है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से कहा, “जब लोग जुड़े रहते हैं तो लोकतंत्र फलता-फूलता है” उन्होंने वोटर्स से बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ पहुंचकर वोट डालने की अपील की।आम चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से खास अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सुबह किए पोस्ट में कहा, “लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।”इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी ने लोगों को ख़ास संदेश दिया है और ज्यादा से ज्यादा वोटिंग की अपील की है।