बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन

  • रणघोष अपडेट. गुरुग्राम
  •  लोकसभा चुनाव मतदान के दौरान हरियाणा के गुरुग्राम संसदीय सीट से आई एक बड़ी खबर ने सभी को हैरत में डाल दिया। सबसे बड़ी बादशाहपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक से निधन हो गया। शनिवार सुबह 10 बजे उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दौलताबाद 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तोर पर विजयी हुए थे।