भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अब नॉन जाट, नायब सैनी बने प्रदेश अध्यक्ष

ओमप्रकाश धनखड़ राष्ट्रीय सचिव बने


रणघोष खास. सुभाष चौधरी

 हरियाणा भाजपा में एक बड़ा बदलाव हुआ है। कुरुक्षेत्र से सांसद नायब  सैनी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। ओमप्रकाश धनखड़ अब भाजपा के राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।  यहां गौर करने लायक बात यह है कि नायाब सैनी की चर्चा दूर तक नहीं थी। हरियाणा टूरिज्म चेयरमैन अरविंद यादव एवं सीएम के पूर्व ओएसडी अजय गौड के नाम की चर्चा जोर पकड़ रही थी।

 शुक्रवार दोपहर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने पत्र जारी करते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने सांसद नायाब सैनी को प्रदेश अध्यक्ष पद से मनोनीत किया है। ओमप्रकाश धनखड़ राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। यहां बता दे कि नायब सैनी सीएम मनोहरलाल खटटर के बेहद करीबियों में आते हैं। इससे पूर्व जनरल कोटे से अजय गौड का नाम भी प्रमुखता से चल रहा था। दक्षिण हरियाणा से अरविंद यादव की चर्चा भी ओबीसी कोटे से आ रही थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *