सातों सीटें आम आदमी पार्टी को देंगे, केजरीवाल का बड़ा ऐलान; पंजाब के बाद दिल्ली में भी बिखरा INDIA गठबंधन?

देश में जल्द लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा है। हालांकि, कांग्रेस और ‘आप’ ने पंजाब में अलग-अलग लड़ने का फैसला किया है, लेकिन माना जा रहा था कि दिल्ली में दोनों दलों के बीच गठबंधन हो सकता है। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में एक ऐलान करके सियासी हलचल बढ़ा दी है। केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के लोगों ने ठान लिया कि सातों सीटें आम आदमी पार्टी को देंगे। दिल्ली सीएम के इस बयान के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या दिल्ली में अब कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *