लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राजधानी दिल्ली में भी मतदान हो रहा है। ऐसे में कई बड़े नेता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने बूथ पर पहुंचे। विदेश मंत्री एस जयशंकर, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर, बांसुरी स्वराज समेत कई बड़े नेताओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया और लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर सुबह-सुबह जब वोटिंग करने बूथ पर पहुंचे तो 20 मिनट लाइन में खड़े होने के बाद उन्हें पता चला कि वोटिंग लिस्ट में उका नाम ही नहीं है। इसके बाद बिना वोट डाले ही उन्हें वापस लौटना पड़ गया।
जानकारी के मुताबिक घर पहुंचकर जब उन्होंने चेक किया तो पता चला कि उन्हें दूसरे मतदान केंद्र पर जाना था। शनिवार सुबह विदेश मंत्री तुगलक लेने के अटल आदर्श स्कूल में वोटिंग करने पहुंचे थे। 20 मिनट कतार में इंतजार करने के बाद अधिकारियों ने बताया कि वहां की लिस्ट में उनका नाम नहीं है। इसके बाद उन्होंने चेक किया और दूसरे मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।