2006 से सीनियर डेंटल सर्जन का डायरेक्टर डेंटल की पोस्ट पर पदोन्नति ना होना दुर्भाग्यपूर्ण- डॉ इंद्रजीत यादव

रणघोष अपडेट. हरियाणा

24 मार्च 2021 को  मुख्यमंत्री, एडीशनल चीफ सेक्रेट्री हेल्थ राजीव अरोड़ा, एडिशनल चीफ सेक्टरी फाइनेंस टीवीएसएन प्रसाद   तथा हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के पदाधिकारियों  में तीन प्रमुख मांगों पर सहमति बनी थी। जिस पर  स्वास्थ्य मंत्री  अनिल विज द्वारा पहले ही स्वीकृत किया जा चुका है। इनके बावजूद भी अधिकारियों द्वारा  तीनों मांगों  को अभी तक इंप्लीमेंट नहीं किया गया  है। सरकार को यह देखना चाहिए कि एडमिनिस्ट्रेटिव पोस्ट पर  लगातार 3 साल से ज्यादा कार्यकाल ना हो। लंबे कार्यकाल की वजह से अधिकारी कैडर के अच्छे कार्य की फाइलों पर  कुंडली मार कर बैठते हैं  तथा अन्य अधिकारियों को उनका उचित सम्मान  एवं पदोन्नति नहीं मिल पाती है। हेल्थ डिपार्टमेंट हरियाणा में खाली पड़ी डेंटल सर्जन की पोस्ट को   तुरंत भरा जाए  तथा डब्ल्यूएचओ ( डेंटिस्ट पापुलेशन रेशो) के हिसाब से डेंटल सर्जन की पोस्ट हरियाणा में  सब सेंटर लेवल पर की जाए ताकि ओरल कैंसर तथा मुख्य संबंधित अन्य रोगों की पहचान तथा निदान  शुरुआती लेवल पर किया जा सके।

  कोविड-19 के दौरान  फ्रंटलाइन  कोरोना योद्धा के रूप में कार्य किया है

हरियाणा सिविल  डेंटल सर्जन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने बताया कि  हेल्थ डिपार्टमेंट हरियाणा में कार्यरत सभी डेंटल सर्जन ने  अपनी कोविड  ड्यूटी बाखूबी निभाई है  तथा अभी भी निभा रहे हैं जिसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं।  डेंटल सर्जन को उच्च अधिकारियों द्वारा आइसोलेशन वार्ड  ड्यूटी, मोबाइल  हेल्थ टीम इंचार्ज, माइग्रेंट लेबर हेल्थ चैक अप, कॉविड सेंपलिंग, सिरो सर्वे,  डेडीकेटेड कोविड  हॉस्पिटल ड्यूटी, क्वारैंटीन सेंटर इंचार्ज  ड्यूटी लगाई जिसको  डेंटल सर्जन अधिकारियों ने बखूबी निभाया  है।  डॉ यादव ने बताया कि फ्रंटलाइन योद्धा के तौर पर कार्य करते हुए प्रदेश के बहुत से डेंटल सर्जन  कोरोना  से ग्रस्त हुए तथा ठीक हो कर तुरंत फ्रंटलाइन कोरोना  योद्धा के  रूप में  फिर से जुट गए। लेकिन डॉ नीतू सांघी   डेंटल सर्जन पीएचसी चांग  भिवानी में कार्यरत थी  जो वर्ष 2020 में भी कोरोना ड्यूटी करते हुए कोरोना  से ग्रस्त  हुई थी तथा ठीक हो  कर फिर से फ्रंट  लाइन यौद्धा  के तौर पर कार्य करने लगे।  दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद  उनकी ड्यूटी फिर से कोरोना ड्यूटी लगने की वजह से डॉ  नीतू सांघी  मई 2021 मैं फिर से संक्रमित हो गए लेकिन इस बार वह ठीक नहीं हो पाई और 1 महीने के संघर्ष के बाद  उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।  हम हरियाणा सरकार  से  यह मांग करते हैं  डॉक्टर नीतू सांघी  के  सर्वोच्च बलिदान को देखते हुए  पीएचसी चांग भिवानी  का नाम डॉक्टर नीतू  सांघी के नाम पर रखा जाए  तथा उनके परिवार को जल्द से जल्द50 लाख  तथा एक्स ग्रेशिया पॉलिसी के  सभी लाभ तुरंत दिए जाएं।  डॉ यादव ने  बताया कि हम हरियाणा सरकार तथा स्वास्थ्य मंत्री जी से मांग करते हैं कि डेंटल सर्जन  कि वर्षों से लंबित मांगों को जल्द से जल्द लागू किया जाए तथा बेवजह फाइलों को पेंडिंग रखने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाए। डॉ यादव ने सरकार से मांग की कि डिप्टी सिविल सर्जन  डेंटल की पोस्ट पर सीनियरिटी के हिसाब से सीनियर मोस्ट  सीनियर डेंटल सर्जन  की पोस्टिंग  तुरंत प्रभाव से की जाए जिसको काफी समय से लटकाया हुआ है।  इसके अलावा 6 पीजी इंक्रीमेंट डेंटल सर्जन को तुरंत सेवंथ पे कमीशन के हिसाब से दिया जाए।  हार्ड एरिया एलाउंस मेवात अलाउंस डेंटल सर्जन को एनएचएम से दिया जाए क्योंकि मेवात और मोरनी हिल्स में डेंटल सर्जन वहां की  पीएचसी पर सरकार के की स्कीम्स को इंप्लीमेंट करा रहे हैं। रूरल हेल्थ अलाउंस हेल्थ अलाउंस हरियाणा में कई जगह  बेवजह रोका गया उसको तुरंत प्रभाव से  शुरू किया जाए तथा  सातवें वेतन आयोग के  हिसाब से रिवाइज किया जाए। स्पेशलिस्ट केडर में डेंटल सर्जन को इंक्लूड किया जाना चाहिए जिनके पास एमडीएमएस या अन्य पीजी डिग्री है ताकि उनकी हायर डिग्री का पूरा फायदा आम जनता को मिल सके। डॉ यादव ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द डेंटल सर्जन की जायज मांगों को लागू किया जाए  क्योंकि  डेंटल कैडर में प्रमोशन पहले ही ना के बराबर है  ऊपर से कुछ अधिकारियों का सौतेला रवैया डेंटल कैडर  को और पीछे लेकर जा रहा है  जोकि बहुत गलत है। हेल्थ डिपार्टमेंट में कार्यरत सभी डेंटल सर्जन पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहे उसके लिए सरकार को भी उनकी जायज मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए जिनको पहले ही  स्वास्थ्य मंत्री  एवं मुख्यमंत्री अप्रूव कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *