रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव आज करेंगे नामांकन

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह विशेष रूप से रहेंगे मौजूद


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी: रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह यादव 9 सितंबर को कार्यकर्ताओं समथकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिए विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस नामांकन रैली में भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली सहित जिले के तमाम पदाधिकारीगण कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।