भाजपा ने प्रवक्ता- पैनालिस्ट सूची जारी की

 रेवाड़ी से वंदना पोपली प्रवक्ता, मुकेश कापड़ीवास पैनालिस्ट में शामिल


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

भाजपा हरियाणा के मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव ने प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी से विचार विमर्श करने के बाद प्रवक्ता एवं पैनालिस्टों की घोषणा की है। रेवाड़ी से वंदना  पोपली को एक बार फिर प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। वंदना पोपली को कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी बनाया गया। साथ ही गुरुग्राम, फरीदाबाद एवं  भिवानी- महेंद्रगढ़ लोकसभा कलस्टर का दायित्य भी दिया गया। इसी तरह यहां से पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के भतीजे मुकेश कापड़ीवास को पैनालिस्ट में शामिल किया गया है। मुकेश को एक के बाद एक मिल रही जिम्मेदारी से यह साफ संदेश जा रहा है कि प्रदेश हाईकमान कापड़ीवास की जमीनी ताकत को सम्मान के साथ आगे बढ़ा रही है।

जारी सूची में जिन प्रवक्ताओं को शामिल किया गया है। उसमें पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, विघु रावल, वीरेंद्र चौहान, कर्मवीर सैनी, वंदना पोपली, नेहा धवन, राजबीर  रोहिल्ला, यशपाल बन्ना, बिजेंद्र नेहरा शामिल है। पैनालिस्ट सूची में सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व सांसद अशोक तंवर, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुडडा, विधायक सत्यप्रकाश जरावता,विधायक हरविंद्र कल्याण, विधायक महिपाल ढांडा, असीम गोयल विधायक, भव्य बिश्नोई विधायक, लक्ष्मण यादव विधायक, देवेंद्र दत्ता पानीपत, कृष्ण ढुल पंचकूला, राकेश शर्मा महेंद्रगढ़, रामचंद्र कंबोज पूर्व विधायक, रविंद्र सांगवान कुरुक्षेत्र, वरूण चौधरी भिवानी, शंकर धूपड़ भिवानी, राजाराम शर्मा एवं मुकेश कापड़ीवास शामिल है।