रेवाड़ी में सतीश की झाडू ने अपना काम कर दिया, अब जनता जाने..
रणघोष अपडेट. रेवाड़ी
रेवाड़ी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सतीश यादव ने पिछले एक सप्ताह में अपने चुनाव को जिस तौर तरीकों से सबसे ज्यादा बेहतर पोजीशन पर पहुंचा दिया। ऐसा लग रहा था की रेवाड़ी का मिजाज इसी का इंतजार कर रहा था। बुधवार को गांधी जंयती पर सतीश ने अपने समर्थकों के साथ शहर में जबरदस्त तरीके से सफाई अभियान चलाया। उनका चुनाव चिन्ह झाडू बिना कहे शहर के हालात को महसूस कर रही थी। सतीश के चेहरे पर नजर आ रही मुस्कान यह बताने के लिए काफी है की उसने चुनाव में जो निर्णय लिए वह एकदम सही साबित हो रहे हैं। सतीश के हाथों में कोई घोषणा पत्र नही था। वह रेवाड़ी की समस्याओं को सीधे मौके पर रूबरू कराते हुए इसका समाधान करना ही अपना घोषणा पत्र मानकर चल रहे थे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के तैयार घोषणा पत्र को भी सरकार में भागीदार होने पर इसे लागू करने का संकल्प भी सतीश ने दोहराया। सतीश की चर्चा इसलिए लगातार हो रही है की वह एक अवसर मांग रहा है। सतीश का कहना है की कांग्रेस के नाम पर एक परिवार ने पचास साल तक राज किया। भाजपा 10 सालों से सत्ता में रही। नगर परिषद चेयरपर्सन भाजपा की रही। इसके बावजूद रेवाड़ी कदम कदम पर अनेक समस्याओं से जूझता हुआ नजर आ रहा है। गंदे पानी की निकासी, पीने के पानी की समस्या, टूटी सड़कें, जगह जगह जाम जैसी मुलभूत समस्याए ज्यो की त्यो नजर आ रही है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार किस हैसियत से जनता से वोट मांग रहे हैं। यह उनके लिए डूब मरने वाली बात है। सतीश जनता से सीधा पूछ रहे हैं की वे पिछले 20 सालों से राजनीति में संघर्ष करते आ रहे हैं। जब तक एक मौका नही मिलेगा बेहतर बदलाव कैसे आएगा। आखिर हम बार बार उन्ही लोगो को सत्ता में बैठा रहे हैं जिसकी वजह से रेवाड़ी की तस्वीर बद से बदतर होती जा रही है। यह बात लोगों को सीधा असर कर रही है। इसलिए सतीश की सभाओं में भीड़ खुद चलकर आ रही है।