सत्ता का संघर्ष : भाजपा के लिए 400 पार और 75 पार का नारा नहीं आया काम – राव इंद्रजीत

दक्षिण हरियाणा संगठित हो तो हरियाणा में बनेगी बीजेपी सरकार


रणघोष अपडेट. पटौदी

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बुधवार को भाजपा उम्मीदवार पूर्व विधायक बिमला चौधरी के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा के लिए केंद्र में 400 पार का नारा और हरियाणा में 75 पार का नारा काम नहीं आया। यदि दक्षिणी हरियाणा और यहां के लोग संगठित हो जाए तो हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार फिर से भाजपा की सरकार बन सकती है यह बात उन्होंने पटौदी के रामलीला मैदान में मंच के माध्यम से कही। इस मौके पर विशेष रूप से वेद पुराणों धर्म ग्रंथो के मर्मज्ञ महामंडलेश्वर धर्मदेव महाराज तथा भाजपा की उम्मीदवार बिमला चौधरी मौजूद रही। राव इंद्रजीत सिंह ने याद दिलाया 2013 में पटौदी के इसी रामलीला मैदान में ही इंसाफ मंच हरियाणा बनाया गया था। उस समय फैसला हुआ था, कांग्रेस पार्टी को छोड़ेंगे, कांग्रेस से चुनाव नहीं लड़ेंगे इसके बाद से हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस का लगातार सफाया होता चला रहा है 2013 से लेकर 2024 के आतेआते हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है ।। उन्होंने कहा 2014 में ही पटौदी से बिमला चौधरी के रूप में भाजपा का विधायक चुना गया और पहली बार भाजपा हरियाणा प्रदेश में सत्ता  सीन हुई केंद्र में भी 2014 में ही प्रचंड बहुमत के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी 2014 में किए गए कार्य ट्रेलर थे और 2019 में विकास कार्यों की फिल्म बनने लगी। अब 2024 में निश्चित रूप से विकास कार्यों की यह फिल्म भी पूरी कर ली जाएगी।इसी मौके पर महामंडलेश्वर धर्मदेव महाराज ने रामपुर हाउस और केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह परिवार के राजनीतिक सफर की विस्तार से चर्चा भी की। उन्होंने मंच पर मौजूद पटौदी से भाजपा की उम्मीदवार बिमला चौधरी  को सादगी, सरलता, पवित्रता की प्रतिमूर्ति सहित चलाकी रहित देवलोक से भेजी गई महिला बताया।।