3 अक्तूबर आज कुंड से बावल तक रोड शो करेंगे
रणघोष अपडेट. बावल
बावल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर एम एल रंगा ने आज बावल के दर्जनों गावो में जनसभाओ को संबोधित कर आगामी 5 अक्तूबर को कांग्रेस के पक्ष में हाथ के निशान पर वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि 3 अक्तूबर को कुंड से बावल तक रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। रोड शो में डॉ रंगा ने क्षेत्र के लोगो को आमंत्रित भी किया। आज सभी जनसभाओं में भारी तादाद में ग्रामीणों ने डॉ रंगा का फूल मालाओ व पगड़ी पहना कर स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि एक एक वोट बावल के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को देकर डॉ रंगा को भारी मतो से जिताने का काम करेंगे। भारी भीड़ देख गदगद हुए डॉ रंगा ने कहा कि बावल की जनता का प्यार मुझे आशीर्वाद के रूप में मिल रहा है। मेरा चुनाव में नाम व चेहरा है लेकिन चुनाव बावल की जनता लड़ रही है और जीत भी बावल की जनता की होने जा रही है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस का शासन आने पर बावल की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गारंटी पत्र जारी किया है उन सभी को सत्ता में आने पर पूरा किया जाएगा। महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए व 500 रुपए में गैस सिलेंडर , 6,000 रुपए बुढ़ापा पेंशन, 6,000 रुपए दिव्यांग पेंशन 6,000 रुपए विधवा पेंशन के साथ पुरानी पेंशन बहाल होगी। युवाओं की 2 लाख पक्की भर्तिया की जाएगी। 300 यूनिट मुफ्त बिजली व 25 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। गरीबों को छत देने के लिए 100 गज का प्लाट व 3.5 लाख की लागत से 2 कमरों का मकान बनाने का काम सरकार करेगी।