हरियाणा में प्रचण्ड बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनेगी! जगदीश यादव

 डहीना में जगदीश यादव के चुनाव कार्यालय का उदघाटन


रणघोष अपडेट. कोसली

डहीना में कोसली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ओर पूर्व मंत्री जगदीश यादव के कार्यालय का उदघाटन हुआ। इस अवसर लोगों की शानदार उपस्थिति रही। समाजसेवी दादा जयपाल ओर आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सीए हिम्मत सिंह ने जगदीश यादव को खुलकर समर्थन दिया। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री ओर विधायक सचिन यादव ने इस अवसर पर ग्रामीणों से अपील कि वो कोसली के उज्जवल विकास के लिए पूर्व मंत्री जगदीश यादव का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी काम में विश्वास करती है ओर भाजपा नफ़रत की राजनीति से देश का माहौल खराब करना चाहती है। इतना ही नहीं झूठे नारों ओर झूठे वायदो से भाजपा ने देश प्रदेश की जनता को गुमराह किया है ओर लोक लुभावने झांसे देकर वोट हड़फने का काम भाजपा करती जा रही है।  सचिन यादव ने कहा कि इस बार हरियाणा में प्रचण्ड बहुमत से कांग्रेस सरकार आ रही है। इसलिए सभी ग्रामीण एकजुट होकर कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश यादव को वोट दे ताकि कोसली क्षेत्र में विकास कार्यों की बयार बह सके। इस मौके पर जगदीश यादव ने कहा कि वो कोसली क्षेत्र के उज्जवल भविष्य के लिए ही चुनाव लड़ रहे है! उनका ये सपना है कि कोसली विकास कार्यों में सर्वश्रेष्ठ हो ओर यहां सभी मुलभुत सुविधाएं हो। जगदीश यादव ने कहा कि उन्हें सभी वर्गो का आशीर्वाद मिल रहा है ओर वो इस क्षेत्र के आभारी है कि इस क्षेत्र से उन्हें सदा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार आ रही है इसलिए इस बार वो अवसर न त्यागे ओर कांग्रेस का समर्थन करें!