भीड़ देख भावुक हुए मनोज कोसलिया बोले, यह बेहतर बदलाव की आंधी है

रणघोष अपडेट. कोसली

कोसली विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी मनोज कोसलिया ने रविवार को कोसली स्थित आशीर्वाद गार्डन  में जनसभा का आयोजन किया। जनसमूह को मनोज कोसलिया ने सं‍बोधित करते हुए कहा की आज कोसली विधानसभा से इतिहास बदलने जा रहा है। साधारण परिवार का बेटा आपके बीच मजबूती से चुनाव लड़ विधानसभा पहुंचेगा। आपने बीजेपी-कांग्रेस कार्यकाल के नेताओं को देख लिया। उन्होंने नतमस्तक होते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे चंडीगढ़ पहुंचाने का अनुरोध किया। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा की मै 22 वर्षों से एक परिवार के साथ खड़ा था। लेकिन पार्टी ने ऐसे प्रत्याशी की टिकट दे दिया जिसको जनता 25 साल से नकार रही है। उन्होंने हमेशा भाई-भाई को लड़वाने, व्यक्ति विशेष पर अटैक करने की राजनीति की है। बीजेपी पर प्रहार करते हुए कहा की केंद्रीय मंत्री द्वारा परिसीमन के बाद से ही कोसली की जनता पर नेता थोपा जाता है। उस नेता को भरोसा होता है की उसको दोबारा टिकट नही मिलेगी, इसलिए वह विकास नही करवाता। उन्होंने कहा की विधायकों से मिलने के लिए समय लेना पड़ता है, उनका निवास स्थान कोसली से बाहर होता है। लेकिन मै हमेशा आपके बीच था आगे भी आपके बीच रहूंगा। गांव की गली-गली की समस्या मै भली भांति समझता हूं। उन्होंने कहा विपक्ष अफवाह फैला रहा है की मनोज चुनाव नही लड़ेगा। स्पष्ट करते हुए कहा की  मेरा चुनाव जनता लड़ रही है ओर जीत रही है। जिस तरह का समर्थन आज मुझे मिला है उसका विरोधियों को जवाब मिल भी गया होगा। कांग्रेस बीजेपी से परेशान आमजन के लिए हम विकल्प है। गत वर्षों से पार्टी विधायकों की बजाय निर्दलीय विधायकों ने अधिक विकास करवाए है ओर प्रदेश मे निर्दलीय के सहयोग से ही सरकार बन रही है। मेरे साथ साथियों का साथ, बुजुर्गों का आशीर्वाद है। इस मौक़े पर उनके  साथ जिला पार्षद बलजोर, जिला पार्षद जीवन हितैषी, डॉक्टर सुचेत, रविन्द्र गुगोढ, गजराज पाल्हावास सहित हजारों की संख्या मे कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।