कोसली से जगदीश यादव, बावल से डॉ. एमएल रंगा, अटेली से अनिता यादव, मजबूत दावेदारी
रणघोष अपडेट. हरियाणा
आखिरकार कांग्रेस ने भी भाजपा के साथ कदमताल करते हुए अपने 40 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। कांग्रेस अभी तक 90 में 81 प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। महेंद्रगढ़ जिले की अटेली सीट पर अनिता यादव, रेवाड़ी जिले में बावल आरक्षित सीट पर डॉ. एमएल रंगा ओर कोसली से जमीनी कददावर नेता पूर्व मंत्री जगदीश यादव को मैदान में उतारकर हाईकमान ने एक तरह से इन सीटों पर मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। तीनों ही प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में अपनी अलग हैसियत भी रखते हैं। भाजपा ने अटेली से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव, कोसली से अनिल डहीना ओर बावल से डॉ. कृष्ण कुमार एकदम नए चेहरो को उतारा है। इन तीनों सीटों पर राव इंद्रजीत सिंह की प्रतिष्ठा पूरी तर से दांव पर लगी हुई है। नामांकन की अंतिम तारीख 12 सितंबर है। इस तीसरी सूची की खास बात राजस्थान से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को कैथल से टिकट दिया गया है। पंचकूला सीट पर पूर्व सीएम भजनलाल के बड़े बेटा चंद्रमोहन को टिकट दी गई है। मुलाना से अंबाला के सांसद वरुण चौधरी की पत्नी श्रीमती पूजा चौधरी को टिकट दी गई है। वरूण चौधरी के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह सीट खाली हुई थी। 5 महिलाओं को टिकट दिया गया है। जिसमें मुलाना से पूजा चौधरी, करनाल से सुनीता विर्क, पटौदी से पर्ल चौधरी, अटेली से अनीता यादव और बल्लभगढ़ से पराग शर्मा की टिकट दी है। कांग्रेस ने सिरसा जिले की रानियां सीट पर भाजपा छोड़ने वाले मंत्री रणजीत चौटाला के सामने कैंडिडेट नहीं उतारा है। इसी तरह पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल के दामाद सोमबीर श्योराण को बाढड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।