प्रत्याशियों के नाम पर चंदा वसूलने वाला गिरोह सक्रिय

रणघोष खास. एक मतदाता की कलम से

 जिला रेवाड़ी की तीनों विधानसभा कोसली, रेवाड़ी ओर बावल में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के नाम पर कुछ लोग आर्थिक तौर पर संपन्न लोगों से मदद के नाम पर चंदा मांग रहे हैं। चंदा मांगने वालों का कहना है की यह राशि पार्षदों, सरपंचों पर शराब मुहैया कराने और वोट खरीदने पर खर्च की जाएगी। इस बारे में संबंधित प्रत्याशियों से संपर्क किया तो वे पूरी तरह से हैरान हो गए। उन्होंने अपनी टीम को अलर्ट कर दिया है की वे अपने आस पास ऐसे लोगों  पर नजर रखे जो इस तरह के खेल में शामिल होकर इस तरह की ठगीबाजी का खेल कर रहा हो। यहा बता दे की रेवाड़ी सीट पर हर बार चुनाव में वोटों को रातों रात खरीदने  और पानी की तरह पैसा और शराब बांटने के मामले सामने आते रहे हैं। लेने वाले और देने वालों के ठिकाने पहले से तय है। इसलिए यह कार्य बेहद ही सोच समझकर  सांझ ढलते ही शुरू हो जाता है। बावल से एक प्रत्याशी के लिए भी गाड़ी सुविधा और खर्चा पानी के लिए चंदा मांगा जा रहा था।