Good News :नीट यूजी , नीट पीजी : एमबीबीएस व मेडिकल पीजी की सीटें बढ़ीं

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 के आवेदन शुरू होने से पहले केंद्र सरकार ने एमबीबीएस की सीटों का लेटेस्ट ब्योरा दिया है। यूजी के अलावा मेडिकल पीजी की सीटों की भी डिटेल दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में कहा कि 2014 के बाद देश में एमबीबीएस की सीटों में भी 112 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान मेडिकल पीजी सीटों की संख्या में भी 127 फीसदी का इजाफा हुआ है। देश के 706 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 108940 सीटें हैं जबकि 2014 से पहले एमबीबीएस की 51348 सीटें थीं। उन्होंने कहा कि देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 (जो कि 2014 में थी) से बढ़कर 706 हो गई है। इसी तरह 2014 में पीजी की सीटें 31185 थी जो अब बढ़कर 70674 हो गई है। इसके अलावा पिछले पांच वर्षों के दौरान मेडिकल कॉलेज की संख्या में काफी इजाफा हुआ है जो वर्ष 2018-19 में 499 थी। साल 2022-23 में 648 तक पहुंच गई है। साथ ही एमबीबीएस सीटें 2018-19 में 70012 थीं। वर्ष 2022-23 में बढ़कर 96077 हो गईं। पीजी सीटें भी वर्ष 2018-19 में 39583 थीं। वर्ष 2022-23 में बढ़कर 64059 हो गईं। वर्ष 2018-19 और 2022-23 के लिए मेडिकल कॉलेजों, एमबीबीएस सीटों और पीजी सीटों की संख्या का राज्य/ संघ राज्यवार ब्योरा नीचे देखा जा सकता है।
एमबीबीएस सीटों का राज्यवार ब्योरा, सरकारी और प्राइवेट दोनों
1. अंडमान निकोबार- 1 मेडिकल कॉलेज में 114 सीटें
2. आंध्र प्रदेश – 37 कॉलेजों में 6485 सीटें
3. अरुणाचल – 1 मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें
4. असम – 5 मेडिकल कॉलेज में 1550 सीटें
5. बिहार – 21 मेडिकल कॉलेजों में 2765 सीटें
6. चंडीगढ़ – 1 मेडिकल कॉलेज में 150 सीटें
7. छत्तीसगढ़ – 14 मेडिकल कॉलेजों में 2005 सीटें
8. दादरा नगर हवेली – 1 मेडिकल कॉलेज में 177
9. दिल्ली – 10 मेडिकल कॉलेजों में 1497 सीटें। (8 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 1247 सीटें और 2 प्राइवेट में 250 सीटें)
10. गोवा – 1 मेडिकल कॉलेज में 180 सीटें
11. गुजरात – 40 मेडिकल कॉलेजों में 7150 सीटें।
12. हरियाणा – 15 मेडिकल कॉलेजों में 2185 सीटें।
13. हिमाचल – 8 मेडिकल कॉलेजों में 920 सीटें।
14. जम्मू कश्मीर – 12 मेडिकल कॉलेज में 1339 सीटें
15. झारखंड – 9 मेडिकल कॉलेजों में 980 सीटें।
16. कर्नाटक – 70 मेडिकल कॉलेजों में 11745 सीटें
17. केरल – 33 मेडिकल कॉलेजो में 4655 सीटें
18. मध्य प्रदेश – 27 मेडिकल कॉलेजों में 4800 सीटें।
19. महाराष्ट्र – 68 मेडिकल कॉलेजों में 10845 सीटें।
20. मणिपुर – 525 सीटें
21. मेघालय – 50 सीटें
22. मिजोरम – 100 सीटें
23. नागालैंड – 100 सीटें
24. ओडिशा – 17 मेडिकल कॉलेजों में 2525 सीटें
25. पुदुचेरी – 1830 सीटें
26. पंजाब – 12 मेडिकल कॉलेजों में 1800 सीटें।
27. राजस्थान – 35 मेडिकल कॉलेजों में 5575 सीटें।
28. सिक्किम – 150 सीटें
29. तमिलनाडु – 74 मेडिकल कॉलेजों में 11650 सीटें।
30. तेलंगाना – 56 मेडिकल कॉलेजों में 8490 सीटें।
31. त्रिपुरा – 225 सीटें
32. उत्तर प्रदेश – 68 मेडिकल कॉलेजों में 9903 सीटें।
33. उत्तराखंड – 8 मेडिकल कॉलेजों में 1150 सीटें।
34. वेस्ट बंगाल – 35 मेडिकल कॉलेजों में 5275 सीटें।
नीट पीजी सीटों का राज्यवार ब्योरा
1. अंडमान निकोबार – 0
2. आंध्र प्रदेश – 3568
3. अरुणाचल प्रदेश – 0
4. असम – 738
5. बिहार – 1229
6. चंडीगढ़ – 585
7. छत्तीसगढ़ – 589
8. दादरा एवं नगर हवेली – 0
9. दिल्ली – 2938
10. गोवा – 137
11. गुजरात – 2910
12. हरियाणा- 897
13. हिमाचल – 356
14. जम्मू कश्मीर – 657
15. झारखंड – 263
16. कर्नाटक – 6,449
17. केरल – 1945
18. मध्य प्रदेश – 2,348
19. महाराष्ट्र – 6074
20. मणिपुर – 255
21. मेघालय – 37
22. मिजोरम – 0
23. नगालैंड – 0
24. ओडिशा – 1234
25. पुदुचेरी – 1034
26. पंजाब – 792
27. राजस्थान – 3288
28. सिक्किम – 34
29. तमिलनाडु – 5134
30. तेलंगाना – 3112
31. त्रिपुरा – 91
32. उत्तर प्रदेश – 4220
33. उत्तराखंड – 1832
34. पश्चिम बंगाल – 2088
157 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी
जिला/ रेफरल अस्पतालों का उन्नयन करके नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए केंद्र प्रायोजित योजना (सीएसएस) के तहत 157 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है जिनमें से 108 पहले से ही काम कर रहे हैं। एमबीबीएस और पीजी सीटों की तादाद बढ़ाने के लिए मौजूदा राज्य सरकारी / केंद्र सरकारी मेडिकल कॉलेजों के उन्नयन के लिए सीएसएस, जिसके तहत 5972.20 करोड़ रुपये की अनुमोदित लागत के साथ 83 कॉलेजों में 4977 एमबीबीएस सीटों की वृद्धि के लिए, फेज 1 में 1498.43 करोड़ रुपये की अनुमोदित लागत के साथ 72 कॉलेजों में 4058 सीटें बढ़ाने के लिए और फेज 2 में 4475.25 करोड़ रुपये की अनुमोदित लागत के साथ 65 करोड़ में 4000 पीजी सीटें बढ़ाने के लिए सहायता दी गई है।
22 एम्स में से 19 में यूजी कोर्स शुरू
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘नए एम्स की स्थापना के लिए केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत 22 एम्स को मंजूरी दी गई है। इनमें से 19 में स्नातक कोर्स हो गए हैं। संकाय की कमी को पूरा करने के लिए शिक्षण संकाय के रूप में नियुक्ति के लिए डीएनबी योग्यता को मान्यता दे दी गई है। मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों, डीन प्रिंसिपल, निदेशक के पदों पर नियुक्ति/सेवा विस्तार/पुन; नियोजन के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 70 वर्ष कर दिया गया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *