रणघोष अपडेट. नांगल चौधरी से
हरियाणा की सबसे अंतिम छोर में बसी नांगल चौधरी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला बन चुका हे। भाजपा से डॉ. अभय सिंह यादव लगातार तीसरी बार इस जमीन पर अपनी ताकत को को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी मंजू चौधरी मजबूती के साथ टक्कर दे रही है। उसकी वजह जातिगत समीकरण में अब वह भारी नजर आ रही है। साथ ही डॉ. अभय के तमाम विरोधी जिसमें कुछ पारिवार के सदस्य भी है इसे अंहकार के खिलाफ लड़ाई मानकर मंजू चौधरी को हर लिहाज से मजबूत करने में जुट गए हैं। सबसे बड़ी बात केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और सांसद धर्मबीर सिंह के खेमा भी डॉ. अभय यादव को हराने के लिए बेताब नजर आ रहा है। एक ऐसा समीकरण दिन प्रतिदिन बनता जा रहा है जो भाजपा प्रत्याशी को अभिमन्यु चक्र की तरह घेरता जा रहा है।
पिछले दो दिनों से नांगल चौधरी में जो नजारा नजर आया वह कही ना कही अभय यादव के लिए सीधी चुनौती की तरफ इशारा कर रहा है। डॉ. अभय के परिवार से रिटायर आईएएस विनय यादव इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से मजबूत दावेदार थे। इसी तरह विनोद भील, राव होशियार सिंह भीअब एकजूट होकर मंजू चौधरी के साथ खुलकर सामने आ गए हैं। इससे पूर्व आप ने डॉ. गोपीराम गुर्जर, हजपा ने भजनलाल राव को मैदान में उतारा था। इन दोनों ने भी नामाकंन वापस लेकर कांग्रेस प्रत्याशी को मजबूत करने का एलान कर दिया है। इसके साथ साथ विकास यादव समेत अनेक ऊर्जावान युवाओं की टोली भी इसे डॉ. अभय के खिलाफ विकास के नाम पर तानाशाही की लड़ाई मानकर मैदान में उतर चुकी है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह के समर्थक भी खुलेआम डॉ1 अभय यादव को हराने के लिए मोर्चा संभाल चुके हैं। अगर मंजू चौधरी इसी एकजुटता के सहारे यादव वोट बैंक में सेंध मार जाती है तो यह भाजपा प्रत्याशी के लिए बड़ी चुनौती होगी। इस सीट पर चुनाव पूरी तरह से जातिगत हो गया है। जिसमें अब कांग्रेस का वजन पहले से ज्यादा भारी नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में तस्वीर ओर तेजी से बदलती जाएगी। मतदाता किसकी तरफ रूख करेंगे यह भी दिन प्रतिदिन स्पष्ट होता चला जाएगा।