India vs Zimbabwe Live Streaming- इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे 5 मैच की T20I सीरीज का आगाज आज यानी 6 जुलाई से होने जा रहा है। IND vs ZIM सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। जिम्बाब्वे दौरे पर शुभमन गिल की अगुवाई में नई नवेली भारतीय टीम पहुंची है। हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का फिलहाल कोई खिलाड़ी पहले टी20 मैच में नहीं खेलेगा। टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से तीन भारतीय खिलाड़ियों को इस दौरे पर जगह मिली थी, मगर स्वदेश लौटने में हुई देरी की वजह से यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे और संजू सैमसन पहले दो टी20 से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में हर्षित राणा, साई सुदर्शन और जितेश शर्मा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। आईए इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पहले टी20 मैच से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच कब खेला जाएगा?
India vs Zimbabwe 1st T20I मैच आज यानी शनिवार 6 जुलाई को खेला जाएगा।