पाकिस्तान की ओर से चल रही उकसावे की नीति अब अपने अंजाम तक पहुंचने लगी है। भारत ने अपने अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम से पाकिस्तान के एक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब पाकिस्तान ने सांबा, किश्तवाड़ और जम्मू में ‘लोइटरिंग म्यूनिशन’ और ड्रोन से हमले किए, साथ ही तोपों से भारी गोलाबारी की।
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय एयर डिफेंस यूनिट ने तेजी से जवाब देते हुए पाकिस्तानी F-16 को इंटरसेप्ट किया और मिसाइल दागकर उसे आसमान में ही तबाह कर दिया। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमले भी निष्फल हो गए।
राजस्थान के जैसलमेर में भी ब्लैकआउट किया गया है, जिससे साफ है कि पाकिस्तान की ओर से बड़े पैमाने पर हमला करने की कोशिश की जा रही थी, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते विफल कर दिया। देशभर में सेना और वायुसेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है।