दलित नेताओं के अपमान से गरमाई राजनीति

कांग्रेस- जेजेपी का असली चरित्र सामने आ गया: सुदेश कटारिया


 रणघोष अपडेट. चंडीगढ़

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुदेश कटारिया ने कांग्रेस और जननायक जनता पार्टी (जजपा) पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जजपा जैसी पार्टियां अपने ही दलित नेताओं का अपमान कर रही हैं, जिससे दलित समाज में भारी आक्रोश है। इसके विपरीत, भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां सभी वर्गों का बराबर सम्मान किया जाता है। भाजपा ने हमेशा दलितों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा की है। श्री कटारिया ने सभी से भाजपा का समर्थन करने की अपील की ताकि समाज में समता और सम्मान बना रहे।